कलेक्टर ने प्रारंभिक प्रकाशन एवं विशेष पुनरीक्षण की दी जानकारी

Updated on 06-01-2024 01:44 PM

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के मीडिया साथियों के साथ प्रेसवार्ता लेकर प्रारंभिक प्रकाशन की जानकारी, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 कार्यक्रम एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के सम्बन्ध में पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसमें एकीकृत मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को किया जाएगा। दावा, आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 06 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। पुनरीक्षण के दौरान विशेष शिविर का आयोजन 13 जनवरी एवं 14 जनवरी को बूथ स्तर पर किया जाएगा। 02 फरवरी तक सभी दावा, आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी 2024 तक किया जाएगा।

कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2024 की स्थित में 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे सभी फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते है। साथ ही 17 वर्ष से अधिक आयु वाले युवा जो 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर, 2024 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले है वे भी फार्म 6 में अग्रिम आवेदन कर सकते है। अग्रिम आवेदन में कार्यवाही 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम विलोपन करने के लिए फार्म-7 तथा संशोधन के लिए फार्म 8 में आवेदन कर सकते हैं। सभी मतदान केन्द्र में आवेदन, दावा/आपत्ति प्राप्त करने के लिए अविहित अधिकारी बैंठेंगे। आम नागरिक वोटर हेल्पलाईन एप्प से स्वयं ऑनलाईन भर सकते है। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन फार्म बीएलओ द्वारा भरा जाएगा। आम नागरिक वोटर डॉट ईसीआई डॅाट जीओवी डॉट इन पोर्टल से स्वयं ऑनलाईन भर सकते है।

उन्होंने बताया कि 06 जनवरी 2024 की स्थिति में मतदाताओं की विधानसभावार स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कबीरधाम जिले में 02 विधानसभा क्षेत्र है क्रमशः विधानसभा-71 पंडरिया एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा है। जिले में 803 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 48 हजार 311 है। इसमें 3 लाख 22 हजार 736 पुरूष मतदाता, 3 लाख 25 हजार 573 महिला मतदाता और 02 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 5 हजार 547 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 20 हजार 659 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 6 हजार 509 है। जिले में जेंडर रेसियों 1009 है। विधानसभा 71 पंडरिया में 393 मतदान केन्द्र में 01 लाख 57 हजार 787 पुरूष मतदाता, 01 लाख 58 हजार 609 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर शून्य है। इस प्रकार कुल 03 लाख 16 हजार 396 मतदाता हैं। इसमें 3 हजार 103 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 10 हजार 46 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 3749 है। जेंडर रेसियों 1005 है। इसी प्रकार विधानसभा 72 कवर्धा में 410 मतदान केन्द्र में 01 लाख 64 हजार 949 पुरूष मतदाता, 01 लाख 66 हजार 964 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर 02 है। इस प्रकार कुल 03 लाख 31 हजार 915 मतदाता हैं। इसमें 2 हजार 444 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 10 हजार 613 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 760 है। जेंडर रेसियों 1012 है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.