यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

Updated on 17-01-2024 02:58 PM

गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय सड़क मार्ग और राज्यकीय सड़क मार्ग के साथ-साथ ग्रामीण तथा वनांचल सड़कों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा न केवल एक महत्वपूर्ण विषय है, बल्कि दुर्घटनाओं में कमी लाकर अनेक लोगों की जिंदगियों को बचाया जा सकता है। श्री अग्रवाल ने आमजनों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों को चिन्हित कर रंबल स्ट्रिप बनाने, आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने, घुमन्तु मवेशियों को सड़क से हटाने व रेडियम बेल्ट लगाने, रात्रि में अंधेरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। सड़कों पर बैठने वाले आवारा पशुओं को गौठान, गौशाला या कांजीहाउस में रखे और सड़कों पर घुमने वाले पालतु मवेशियों के पशुपालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करे। कलेक्टर ने स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों में सड़क सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन कराने के लिए कहा। बसों की समय समय पर फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से किया जाए साथ ही इन वाहनों में ओवर स्पीडिंग एवं ओवर लोडिंग के प्रकरण में परिवहन विभाग को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

      कलेक्टर ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सड़कों पर यातायात संकेतक, चेतावनी, ट्रैफिक कॉलिंग हेतु कार्यवाही करें। अंधे मोड़ों पर बेहतर दृश्यता। जिले में विभिन्न सड़कों पर ब्लैक-स्पॉट एवं दुर्घटना जन्य स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर ड्रायविंग में विचलित करने वाले होर्डिंग्स को हटाये।  फुटपाथ, पार्किंग, सर्विस लेन आदि जगहों पर अतिक्रमण कर लगाये जाने वाले सामग्री को हटाने के निर्देश दिये। इसके पूर्व सभी सीएमओ, सीईओ एवं पुलिस विभाग के अधिकारी दुकानदारों की बैठक लेकर उन्हें समझाईश दे। सड़कों पर नियम के विरूद्ध चलाने वाले वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम एवं अन्य ट्रैफिक नियमों के पालन न करने पर कार्यवाही करे। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा अन्य अपराधिक मामलो में लिप्त वाहन चालकों के ड्रायविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही करे। सड़क दुर्घटना से पीड़ित मरीजों के लिए बेहतर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिले में विभिन्न विभागों, एजेंसियों के समन्वय से यातायात नियमों के पालन, शिक्षा जागरूकता एवं बेहतर व सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक करे। विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु शैक्षणिक संस्थानों के वाहनों की नियमित जांच कराये। उप पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसके तहत यातायात नियमों को लेकर जागरूकता रैली निकाली जा रही है और जागरूकता रथ भी निकाली जा रही है। इसके माध्यम से दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने एवं कार चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने की जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दिया जा रहा है। उन्होंने स्कूली बच्चों एवं नाबालिकों के वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई, सर्व एसडीएम, जिला परिवहन अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. उरांव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.