कलेक्टर ने बाबू सेमरा स्थित एमआरएफ सेंटर का निरिक्षण किया

Updated on 19-01-2024 04:51 PM

जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के.ने शुक्रवार को बाबू सेमरा में स्थित एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर के कार्यों और गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने सेंटर के समीप एमआरसी (मटेरियल रिसाइकिलिंग सेंटर) निर्माण तथा कचरा प्रबंधन के लिए अन्य विकास कार्य को जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही परिसर में सड़क निर्माण कार्य को द्रुत गति से संचालित कर नियत समयावधि में अनिवार्य रूप से पूर्ण किये जाने पर जोर दिया। मटेरियल रिसाइकिलिंग सेंटर में वाहनों के सुगम आवाजाही के लिए एप्रोच सीढ़ी को बेहतर बनाने कहा। कलेक्टर ने उक्त सभी कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी एमआरएफ सेंटर के वर्किंग ऑफिस का रिनोवेशन करने सहित सेंटर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर ध्यान देने कहा। उन्होंने परिसर में स्थित कचरा संग्रहण केन्द्र से सूखा कचरा, सिंगल उपयोग प्लास्टिक, थर्माकोल, शू-मटेरियल, टायर इत्यादि को वाहनों के माध्यम से उठाव करवाकर एमआरएफ सेंटर लाने और उनका बेहतर प्रबंधन कर उसकी विक्रय करवाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने इस दौरान बाबू सेमरा एवं खुटपदर में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत लाभान्वित हितग्राहियों के आवासों का भी जायजा लिया और हितग्राहियों चंदर, नीलावती एवं महादई से चर्चा कर उन्हें सुविधायुक्त आवास बनाने के लिए बधाई दी। इस मौके पर हितग्राही चंदर ने बताया कि वह शासन से मिली सहायता राशि में अपनी स्वयं की बचत राशि का उपयोग कर आवास में दो अतिरिक्त कमरा बनवाया है। जिससे परिवार के सभी सदस्यों को रहने के लिए सहूलियत होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, जनपद सीईओ जगदलपुर अमित भाटिया सहित लोक निर्माण के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.