कलेक्टर ने अकलतरा के एसडीएम व तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

Updated on 06-01-2024 01:50 PM

जांजगीर-चांपा। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा ने अकलतरा के एसडीएम व तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में भूअभिलेख शाखा, लोकसेवा केंद्र, कानूनगो, आवक जावक शाखा, कम्प्यूटर कक्ष, रिकार्ड रूम, नाजिर शाखा का निरीक्षण किया । उन्होंने कार्यालय में संधारित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन पंजी, प्रतिलिपि शाखा, कोटवार पंजी सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के पंजी का अवलोकन किया गया एवं प्रकरणों के निराकरण की जानकारी तहसीलदारों से ली। राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के लिए तहसीलदारों को निर्देशित किया ।उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण व न्यायालयीन प्रक्रिया में तेज़ी लाने के संबंध में एसडीएम  तहसीलदार व नायब तहसीलदार को निर्धारित समयसीमा में कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्धारित पंजिया संधारित करें। तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायालय के दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान तहसील कार्यालय में लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय में आवश्यक हो जाए। समय सीमा के बाहर कोई भी प्रकरण लंबित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने परिसर की साफ सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम विक्रांत अंचल, अकलतरा तहसील अमरनाथ श्याम एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.