कलेक्टर जयवर्धन मानपुर विकासखंड के दौरे पर रहे

Updated on 04-01-2024 02:27 PM

मोहला । कलेक्टर एस जयवर्धन विकासखंड मानपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान कलेक्टर ने मानपुर में नवनिर्मित बालिका छात्रावास (50 बिस्तर) का निरीक्षण किया। बालिकाओं को मिलने वाली सुविधाएँ व सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को छात्रावास निर्माण कार्य में तेजी लाने निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्ता के साथ छात्रावास का निर्माण करें।  

        इस दौरान कलेक्टर ने सीतागाँव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग द्वारा बनाये जा रहे नल जल योजना अंतर्गत पानी टंकी, पाइप लाइन और घरेलू नल कनेक्शन की स्थिति का निरीक्षण किया। इसी तरह औंधी के ग्राम पंचायत सरखेड़ा के अरजगुबला में प्रगतिरत पानी टंकी की स्थिति का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से पेयजल के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि प्रगतिरत निर्माण कार्य को समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। 

        इसी दौरान कलेक्टर ने सीतागाँव, औंधी और अरजगुबला में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जगह धान का उठाव, नमी मापक का पालन करते हुए धान खरीदी में तेजी लाने कहा। किसानों से धान उत्पादन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने धान खरीदी में तेजी लाने के साथ ही काटे गये टोकन के अनुसार धान खरीदी करने के निर्देश दिये। वही सीमावर्ती इलाको से आने वाले धान परिवहन पर भी निगरानी करने के निर्देश दिये। साथ ही वही सीतागाँव के पास ग्राम पीटेमेटा में निर्माणधीन ब्रिज का अवलोकन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.