कलेक्टर ने की धान खरीदी कार्य की समीक्षा

Updated on 15-01-2024 02:57 PM

कोंडागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने धान खरीदी कार्य की समीक्षा की। जिला कार्यालय के प्रथम तल में आयोजित बैठक में उपस्थित खाद्य निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक, समिति प्रबंधक और नोडल अधिकारियों से कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना है तथा इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कोचियों के माध्यम से आने वाले धान पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि धान खरीदी का कार्य अंतिम चरणों में है तथा आगामी दिनों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए धान खरीदी का कार्य सुगमता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने इस दौरान सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों में मौजूद रहने के साथ ही धान का सत्यापन अनिवार्य तौर पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी कार्य के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने तथा धान के सत्यापन नहीं पाए जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों के साथ ही राजस्व अमले के द्वारा भी धान का सत्यापन किया जाएगा और इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। धान का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही मंडी अधिकारियों द्वारा किसानों के माध्यम से धान खपाने वाले कोचियों पर भी लगातार निगरानी रखी जाए और ऐसे प्रकरणों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

कलेक्टर ने छोटे किसानों से प्राथमिकता के साथ धान खरीदी करने के निर्देश दिए। वहीं जिन किसानों द्वारा धान विक्रय की संभावना नहीं है, उनसे रकबा समर्पण का कार्य करने के निर्देश भी दिए। धान खरीदी के दौरान नमीमापक का उपयोग अवश्य करने के निर्देश दिए। वहीं किसानों से तय मात्रा में ही धान तौलने को कहा। उन्होंने इसके साथ ही बारदानों के उपलब्धता की जानकारी भी ली।

कलेक्टर ने इसके साथ कहा कि धान खरीदी जहां कुछ ही दिन शेष हैं, वहीं अब उठाव में भी तेजी आएगी। इसके लिए उन्होंने समितियों में पर्याप्त संख्या में हमालों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे उठाव का कार्य सुगमता के साथ किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि कोंडागांव जिले में 67 उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत 52 हजार 29 किसानों में से 35 हजार 749 किसानों ने 1 नवंबर से अब तक 2 लाख 8 हजार 269 मेट्रिक टन धान विक्रय कर लिया है। इनमें 95 हजार 26 मेट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.