कलेक्टर-एसपी ने किया गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण

Updated on 24-01-2024 03:41 PM

नारायणपुर। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बालक हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों और अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर बिपिन मांझी और पुलिस अधीक्षक पुश्कर शर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने कार्यक्रम अनुसार बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहीदों के परिजनों से मुलाकात व सम्मान एवं पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया।

कलेक्टर ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन भी दिए। मार्चपास्ट के परेड कमाण्डर डीएसपी मनोज मण्डावी हैं, जो पूरे 13 दलों को कमाण्ड करते हुए मार्चपास्ट करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिले में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि वन-जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप होंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर अभिशेक गुप्ता, एसडीएम प्रदीप बैध, डिप्टी कलेक्टर सुमित गर्ग, सुमित बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बद्रीश सुखदेवे, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र झा, रक्षित निरीक्षक दीपक साव सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.