कलेक्टर ने ली जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक

Updated on 06-01-2024 01:57 PM

कोरबा। नवपदस्थ कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने कहा कि जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के साथ शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर प्रशासन का ध्यान केंद्रित रहेगा। साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर व  बेहतर क्रियान्वयन कर आम जन को लाभान्वित करना भी उनकी प्राथमिकता होगी। 

बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी अधिकारियों से परिचय लेते हुए विभाग के कार्यों की प्राथमिक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी कार्यालय में अनुशासन का पालन करें एवं समय पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति की जानकारी लेते कहा कि जिले के विकास में प्रशासन के सभी अधिकारी कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे हैं, विकास की इस गति को बेहतर कार्ययोजना के साथ और आगे बढ़ाया जाएगा। इस हेतु सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के विकास में प्रशासन एक टीम के रूप में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए आमजनों को लाभ पहुचाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा की टीएल के प्रकरण एवं कलेक्टर जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में सभी अधिकारी समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगाए जा रहे शिविर की जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत लोगों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसी तरह जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, खनिज, राजस्व प्रकरण सहित अन्य योजनाओं  की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित आवेदनों का निराकरण के क्षेत्र में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.