कलेक्टर ने ली राजनैतिक दलों की बैठक

Updated on 06-01-2024 01:55 PM

कोरबा। आगामी लोकसभा निर्वाचन -2024 को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी  वसंत ने बताया कि कोरबा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत 04 जिलों के 08 विधानसभा आते हैं। जिनमें मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दो विधानसभा, भरतपुर व मनेन्द्रगढ़, कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर, कोरबा जिले के रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार विधानसभा एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का मरवाही विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एकीकृत मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन 6 जनवरी 2024 को किया जाएगा। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 6 जनवरी से 22 जनवरी तक होगी। दावा-आपत्ति की अवधि में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु 13 एवं 14 जनवरी को विशेष अभियान चलेगा। इसी प्रकार दावा आपत्ति का निराकरण 2 फरवरी तक और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा।


जिले में 09 लाख 21 हजार 585 मतदाता

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता कार्यक्रम अंतर्गत 01 जनवरी 2024 की स्थिति में कोरबा जिले के ही चारों विधानसभा अंतर्गत कुल 1080 मतदान केंद्र एवं मतदाताओं की कुल संख्या 9 लाख 21 हजार 585 है। जिसके अंतर्गत 04 लाख 60 हजार 531 पुरुष मतदाता एवं 04 लाख 61 हजार 016 महिला मतदाता हैं। जिले में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 38 है। इसी प्रकार जिले में वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 9770, 18-19 वर्ष के नए मतदाता 30,028 व दिव्यांग मतदाता 5859 और सेवा मतदाताओं की संख्या 542 है। लोकसभा निर्वाचन हेतु अब तक 1500 नए मतदाता जुड़े हैं। इनमें 18-19 वर्ष के नए मतदाता की संख्या 291 है। कलेक्टर वसंत ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो जाता है। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जिला प्रशासन का पूरा सहयोग आपके साथ है साथ ही आपसे भी पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है। राजनैतिक दलों को मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराने उप-जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए। इसके साथ ही पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, उप-जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.