नगर पंचायतों में गोबर खरीदी की धीमी गति पर नाराज हुए कलेक्टर

Updated on 16-11-2022 05:12 PM

धमतरी

गोधन न्याय योजना के तहत जिले में गोबर खरीदी, कम्पोस्ट निर्माण और उसके विक्रय को लेकर कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने आज सुबह अधिकारियों की बैठक लेकर साप्ताहिक समीक्षा की। जिले की कतिपय नगर पंचायतों में गोबर खरीदी की धीमी गति को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी सीएमओ निर्देशित किया कि हरहाल में गोबर खरीदी और कम्पोस्ट निर्माण और विक्रय में तेजी लाएं। साथ ही उन्होंने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को गौठानों का सतत् दौरा कर प्रतिदिन गोबर खरीदी की स्थिति की मॉनीटरिंग करते हुए उसकी समीक्षा करने और खरीदी में तेजी लाने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने गौठानवार गोबर खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन गोबर खरीदी सुनिश्चित करना राज्य शासन का आदेश है और इसका उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने पुन: निर्देशित किया कि सभी सक्रिय गौठानों में सतत् गोबर खरीदी की खरीदी होनी ही चाहिए और अधिकारी व मैदानी कर्मचारी इसे गम्भीरता एवं उच्च प्राथमिकता से करें। साथ ही गोबर की खरीदी का पोर्टल में नियमित रूप से एंट्री करने के लिए कहा जिससे वेबसाइट में वास्तविक प्रगति प्रदर्शित हो सके। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका महोबिया ने सभी गौठानों में बहुआयामी गतिविधियों तथा रोजगारमूलक कार्यों में विस्तार देने के लिए कृषि सहित उद्यानिकी, पशुपालन और मछलीपालन विभाग के अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें निर्देशित किया।

उप संचालक कृषि ने बताया कि वर्तमान में जिले में 339 सक्रिय गौठान हैं जिनमें 331 ग्रामीण क्षेत्रों में और शेष 08 शहरी इलाकों में स्थित है। उन्होंने बताया कि इन गौठानों में अब तक कुल 4 लाख 44 हजार 924 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है तथा इसमें से 77 हजार 813 क्विंटल वर्मी खाद तैयार किया गया है। उत्पादित खाद में से 61 हजार 370 क्विंटल वर्मी खाद बेची जा चुकी है जो कुल उत्पादित खाद का लगभग 79 प्रतिशत है। इसी तरह उप संचालक पशुपालन ने बताया कि धमतरी विकासखण्ड के दो गौठान भटगांव और सारंगपुरी में गोमूत्र खरीदी एवं उससे कीट नियंत्रक व वृद्धिवर्धक दवा तैयार कर बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सारंगपुरी गौठान में 105 लीटर और भटगांव में 87 लीटर गुणवत्तायुक्त गोमूत्र खरीदकर क्रमश: 105 तथा 60 लीटर कीट नियंत्रक दवा तैयार कर बेचा गया, जिससे कुल आठ हजार 250 रूपए की आय प्राप्त हुई। इसी प्रकार दोनों गौठानों में कुल 400 लीटर वृद्धिवर्धक दवा तैयार कर उसमें से 346 लीटर बेचा गया जिससे गौठान समितियों को कुल 13 हजार 840 रूपए मुनाफा मिला। उन्होंने बताया कि गोमूत्र चार रूपए प्रति लीटर की दर से खरीदकर उसे कीटनियंत्रक के तौर पर विकसित कर 40 रूपए प्रतिलीटर और वृद्धिवर्द्धक तैयार कर 50 रूपए प्रति लीटर की दर से बेचा जाता है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.