डिवाइडर निर्माण घोटाला की शिकायत ईओडब्ल्यू को, भाजपा पार्षद पहुंचे

Updated on 25-11-2022 04:18 PM

रायपुर

नगर निगम रायपुर के अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला ईओडब्ल्यू पहुंच गया है। भाजपा पार्षद दल ने इसे लेकर शिकायत की है। गुरुवार को पीसी लेकर लेकर भाजपा पार्षदों की ओर से नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि हम भ्रष्टाचार की शिकायत आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो से किया हैं। पूरा विवाद तेलीबांधा चौक से वीआईपी रोड चौराहे तक बनाए जा रहे डिवाइडर को लेकर है।

पीसी में मीनल चौबे ने कहा- जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत तेलीबांधा थाना चौक से वीआईपी रोड टर्निंग तक डिवाइडर सौंदर्यीकरण का काम करवाया गया। 26 अक्टूबर को निगम ने निविदा आमंत्रण सूचना जारी की। दो करोड़ के कार्य को 12 कामों को जान बूझकर टुकड़ों में जारी किया गया ताकि आॅनलाइन टेंडर न हो। मैन्युअल टेंडर जानबूझकर 20 लाख से कम के रखे गए।भाजपा नेताओं ने सवाल करते हुए कहा- जब राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश है कि एक ही प्रकार के कार्य के लिए अलग-अलग टेंडर नहीं कर सकते तो यहां ऐसा क्यों हुआ। 12 अलग-अलग टेंडर क्यों किया गया, रायपुर के महापौर और आयुक्त के हस्ताक्षर वाली वित्तीय स्वीकृति यह साबित करती है कि दोनों ने राज्य शासन के आदेश की अवहेलना की। इसके पीछे मंशा यही थी कि उपरोक्त कार्य का टेंडर मैनुअल हो आॅनलाइन ना हो। पीसी में भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे व भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल भी मौजूद थे।

वहीं इस मामले में निगम के आयुक्त और महापौर कह चुके हैं कि मामले की जांच की जा रही है। काम पर रोक लगा दी गई है। अफसरों की टीम बनी है जो पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता के साथ जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…
 13 March 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा में पुलिस ने करीब ढाई एकड़ में लगी अफीम उखाड़कर जब्त की है। यहां से 285 बोरे अफीम के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन…
Advt.