साल खत्‍म होने से पहले तीन दिन में निपटा लें ये काम, नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान

Updated on 29-12-2023 11:59 AM

रायपुर। बस तीन दिनों बाद वर्ष 2023 समाप्त होने वाला है और नया साल 2024 शुरू हो जाएगा। इन तीन दिनों में आप अपने जरूरी काम निपटा लें। ऐसा नहीं किया तो नए साल का मजा किरकिरा हो जाएगा। अगर संशोधित आइटीआर नहीं भरा, डीमैट और म्यूचुअल फंड का नामिनेशन 31 दिसंबर के पहले नहीं किया तो नुकसान उठाना पड़ेगा। और भी कई काम है, जिन्हें पूरा करना जरूरी है। आइये हम आपको बताते हैं उन जरूरी कामों को।


डीमैट और म्यूचुअल फंड का नामिनेशन जरूरी

सेबी ने डीमैट अकाउंट होल्डर्स के लिए नामिनेशन का आप्शन 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। 31 दिसंबर तक डीमैट अकाउंट तथा म्यूचुअल फंड वाले निवेशक नामिनेशन भर दे। अन्यथा उन्हें जनवरी में परेशानी उठानी पड़ेगी, विशेषकर पैसे क्लेम करते वक्त परेशानी होगी।


एक्टिव होगी यूपीआइ आइडी व नंबर्स

नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआइ) ने सात नवंबर के सकुर्लर में पेमेंट एप्स और बैंकों से कहा है कि वे उन यूपीआइ आइडी और नंबर्स को एक्टिव करें, जो एक वर्ष से अधिक समय से एक्टिव नहीं हैं। बैंक और थर्ड पार्टी एप को 31 दिसंबर तक इसका पालना करना होगा।


संशोधित रिटर्न भरने तीन दिन और

अगर आपने अभी तक अपना संशोधित रिटर्न जमा नहीं किया है तो आपके पास केवल 31 दिसंबर तक मौका है। इसके बाद आप संशोधित रिटर्न जमा नहीं कर पाएंगे। यह समय उन लोगों के लिए दिया गया है जो 31 जुलाई तक अपना रिटर्न नहीं जमा कर पाए या फिर रिटर्न में थोड़ी त्रुटि हुई हो।


सिम कार्ड के लिए पेपर बेस्ड केवायसी नहीं

मोबाइल फोन उपभोक्ता नए साल से बिना कागजी फार्म भरे नए सिम प्राप्त कर सकेंगे। टेलीकाम डिपार्टमेंट की अधिसूचना के अनुसार पेपर बेस्ड नो योर कस्टमर (केवायसी) प्रोसेस शुरू हो जाएगा। यानी 31 दिसंबर तक ही फिजिकल फार्म के जरिए सिम ले सकते है।


लाकर के लिए अब नया एग्रीमेंट

आरबीआइ के अनुसार सेफ डिपाजिट लाकर के नए नियमों के तहत उपभोक्ताओं को अपने बैंकों के साथ एक नए एग्रीमेंट पर साइन करना अनिवार्य होगा। उपभोक्ता लाकर का उपयोग करने की अनुमति केवल तब तक है जब तक कि वे किराया चुकाते है। एग्रीमेंट की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.