फिर जानलेवा हुआ कोरोना, छत्‍तीसगढ़ में इस सीजन में पहली मौत

Updated on 29-12-2023 12:02 PM

रायपुर l छत्‍तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसी बीच छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कोरोना के 81 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। वह कैंप भिलाई का रहने वाला थाl किडनी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित थाl उसे उपचार के लिए सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया थाl जहां गुरुवार रात करीब 9.30 बजे उसकी मौत हो गईl


छत्‍तीसगढ़ में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 12 नए मरीजों की पहचान हुई है। कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। प्रदेश में गुरूवार को सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग जिले से छह मिले हैं।


दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज

राजनांदगांव से एक, रायपुर से एक, रायगढ़ से दो, जांजगीर-चांपा से एक और बस्तर से एक मरीज की पहचान हुई है। दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज 11 तथा रायपुर में सात हैं। प्रदेश में 4255 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 12 मरीजों की पहचान हुई। प्रदेश की कोरोना पाजिटिव दर 0.28 प्रतिशत पहुंच गया है, जो बुधवार को 0.15 था।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य संस्थान संचालकों को सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़त मरीजों की कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकले। सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण है तो कोरोना की जांच अवश्य कराएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.