चीन में चैट जीपीटी का हुआ खतरनाक इस्तेमाल, हैरान रह गई 'जिनपिंग सरकार', पहली गिरफ्तारी

Updated on 09-05-2023 06:22 PM
बीजिंग: चीन की पुलिस ने कथित तौर पर AI का इस्तेमाल कर ट्रेन दुर्घटना की ‘फर्जी खबर’ गढ़ने और विभिन्न सोशल मीडिया खातों के माध्यम से प्रसारित करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि चीन में चैटजीपीटी के दुरुपयोग के मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। उत्तरी पश्चिमी गांसू प्रांत की पुलिस ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि हांग उपनाम वाले संदिग्ध को ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर फर्जी और झूठी सूचना’ गढ़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

हांगकांग से प्रकाशित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, काउंटी पुलिस ब्यूरो के साइबर प्रकोष्ठ का सबसे पहले ध्यान इस खबर पर गया, जिसमें दावा किया गया था कि 25 अप्रैल को लोकल ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ लोगों की मौत हो गई। अखबार के मुताबिक, कांगटांग काउंटी के साइबर सुरक्षा अधिकारियों ने पाया कि यह रेल दुर्घटना संबंधी खबर ‘बाइजियाहो’पर 20 से अधिक खातों के माध्यम से प्रसारित की गई है। उल्लेखनीय है कि ‘बाइजियाहो’ ब्लॉग सरीखा मंच है, जिसका संचालक चीन का सर्च इंजन ‘बाइदू’है।

पांच साल की हो सकती है जेल

अखबार के मुताबिक, जब अधिकारियों का ध्यान इस लेख की ओर गया, तबतक 15 हजार से अधिक उपयोगकर्ता इसे देख चुके थे। गांसू के जन सुरक्षा विभाग ने कहा कि हांग पर ‘संघर्ष को बढ़ावा देने और झगड़े को उकसाने’ का अपराध करने का संदेह है और अपराध साबित होने पर अधिकतम पांच साल कैद की सजा हो सकती है। उन्होंने कहा, हालांकि, मामले के गंभीर पाए जाने पर दोषी को 10 साल तक कैद हो सकती है और उसे अतिरिक्त जुर्माना भरना पड़ सकता है। अखबार के अनुसार, इस साल जनवरी में ‘डीपफेक’ प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को विनियमित करने वाले बीजिंग की ओर से बनाए गए प्रावधानों के आधिकारिक रूप से जनवरी में लागू होने के बाद पहली बार है, जब चीन के अधिकारियों ने ऐसे मामले में किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की जानकारी सार्वजनिक की है।

क्या चीन में बैन है चैट जीपीटी

पुलिस ने बताया कि उसने जांच के दौरान पाया की फर्जी खबर का स्रोत वह कपंनी थी, जिसका मालिक संदिग्ध हांग है। उसने बताया कि व्यक्तिगत मीडिया मंच के तौर पर इस कंपनी को दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के शेनझान में पंजीकृत कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, खबर के स्रोत की जानकारी मिलने के करीब 10 दिन बाद पुलिस टीम ने हांग के घर और कंप्यूटर की तलाशी ली और उसे हिरासत में लिया। एक बयान में पुलिस ने दावा किया कि हांग ने स्वीकार किया है कि उसने अपनी इच्छा के अनुसार फर्जी खबर को मनचाहे अकाउंट पर प्रसारित करने के लिए ‘बाइजियाहो’ की डुप्लीकेट जांच प्रणाली को बाइपास किया।

हांग ने फर्जी खबर गढ़ने के लिए कुछ साल पहले ट्रेंड करने वाली खबरों को लिया और चैटजीपीटी की मदद से तुरंत खबर का नया संस्करण तैयार किया और बाइजियाहो पर अपलोड कर दिया। गौरतलब है कि चैटजीपीटी चीन के आईपी पतों पर प्रत्यक्ष रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन चीनी उपयोगकर्ता जरूरत पड़ने पर वीपीएन के जरिये इसका इस्तेमाल करते हैं। वहीं, चीनी आईटी कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट और गूगल की घोषणा के बाद चैटजीपीटी के अपने संस्करण बनाने के लिए प्रयोग कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.