सज गया बाजार, सांता क्लाज, टोपियां, क्रिसमस ट्री की शापिंग

Updated on 14-12-2023 03:48 PM

बिलासपुर। दुनियाभर में ईसाई समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व को लेकर शहर में अभी से काफी उत्साह दिखई देने लगा है। इस त्योहार को लेकर बाजार भी सज चुका है। जहां एक से बढ़कर एक क्रिसमस आइटम बिक्री के लिए आ चुके हैं। इसी वजह से अभी से क्रिसमस बाजार में बड़ी संख्या में ईसाई धर्म के लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।

शहर के तेलीपारा रोड स्थित वृंदावन परिसर, तारबहार चौक, जरहाभाठा के सुभाष काम्पलेक्स, मुंगेली नाका रोड, तोरवा पावर हाउस के साथ ही माल में क्रिसमस के लिए बाजार सज चुके हैं। जबकी पर्व को लेकर अभी में दो सप्ताह से ज्यादा का समय शेष है। बाजार में विभिन्न डिजाइन के सांता क्लाज, चरनी सेट, स्टार, सांता क्लाज ड्रेस, बच्चों के ड्रेस, इलेक्ट्रिकल डेकोरेशन आइटम, क्रिसमस ट्री की बड़ी रेंज उपलब्ध है।

वृंदावन परिसर के थोक दुकानदारों का कहना है कि इस बार क्रिसमस बाजार में पहले से ही रौनक आ गया है, ऐसे में इस बार धूमधाम से पर्व मनाने की संभावना और भी प्रबल हो गया है। इसी संभावना को देखते हुए बाजार में अधिक से अधिक क्रिसमस सामान उतारा गया है। ऐसे में मसीही समाज के लोग अभी से सजावटी सामान में स्टार, ट्री, रंग-बिरंगे लाइट की खरीदी करने लगे हैं। वही इन सब में सबसे ज्यादा डिमांड स्टार की बनी हुई है। इस बार नए और साइज में कुछ बड़े स्टार भी बाजार में लाया गया है।

इनकी कीमत 100 से 500 रुपये तक रखी गई है। इसी तरह जिंगल बेल की भी काफी डिमांड है, तरह-तरह के चमकदार रंगों के साथ और लाइट लगाकर इन बेल को बनाया गया है। जो प्रति नग के हिसाब से बेचे जा रहे हैं। इसी तरह अन्य क्रिसमस आइटम भी खूब बिक रहे हैं, ऐसे में क्रिसमस बाजार में अभी से रौनक दिखाई देने लगी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.