राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगल भवन में आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम

Updated on 25-01-2024 04:25 PM

सूरजपुर। शिव पार्क के पास स्थित मंगल भवन सूरजपुर में 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में विद्यालय, महाविद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के मध्य रंगोली पोस्टर निर्माण निबंध प्रतियोगिता कराई गई, इसके साथ ही निर्वाचन कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली व्यक्तियों (अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर इत्यादि) को पुरस्कृत भी किया गया। जिला स्तरीय आयोजन के अलावा पंचायत स्तर पर व तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कलेक्टर ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी जनों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस और अन्नदान के महापर्व छेरछेरा पुन्नी की बधाई दी। इसके पश्चात उन्होंने अपने उद्बोधन में  भारत के पहले चुनाव (1952) की कहानी साझा की। जिसमें उन्होंने बताया कि आजाद हुए इतने बड़े लोकतांत्रिक देश में सफलतापूर्वक चुनाव का संपादन कैसे होगा इस पर सभी को आशंका थी परंतु सभी आशंकाओं को दरकिनार करते हुए भारत  ने ना केवल सफल चुनाव का आयोजन किया बल्कि कई ऐतिहासिक कदम भी उठाए। उन्होंने आगे बताया कि मार्च 1950 में सुकुमार सेन को देश का पहला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया । 02 साल बाद 1952 में एक साथ राज्यों के विधानसभा और लोकसभा चुनाव करवाये गए। भारत में यूनिवर्सल एडल्ट फ्रेंचाइजी यानी वयस्क मताधिकार के आधार पर आम चुनाव कराने का फैसला लिया गया और महिलाओं को भी मताधिकार में शामिल किया गया जो कि अपने आप में एक क्रांतिकारी कदम था। अपने वक्तव्य में उन्होंने आगे प्रत्येक मत का महत्व बताते हुए शीघ्र 18 वर्ष पूर्ण करने वाले और पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए उपस्थित जनों द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग करने और दूसरों को प्रोत्साहित करने की बात भी कही।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम व अन्य संबंधित आधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.