नेशनल पैरा स्विमिंग प्रतियोगिता में दिव्यांगजनों ने जीते 10 मेडल

Updated on 21-11-2022 04:30 PM

गौरेला पेंड्रा मरवाही
इस महीने की 13 तारीख को गुवाहाटी असम में आयोजित 22 वीं नेशनल पैरा स्विमिंग प्रतियोगिता में जीपीएम जिले के 6 दिव्यांगजनों ने कुल 10 मेडल जीतकर जिले का और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। इनमें 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्राउस मेडल शामिल हैं। इस उपलब्धि पर मरवाही विधायक डॉक्टर के के ध्रुव, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पोर्ते, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

पैरा स्पोर्टस के सचिव दिनेश सिंह दाऊ ने बताया कि नेशनल पैरा स्विमिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य को कुल 16  पदक प्राप्त हुवे, जिसमें गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पैरा तैराकों ने 10 पदक प्राप्त करके  जिले को गौरवान्वित किया है।खिलाडि?ों के वापस आने पर आज  रेलवे स्टेशन पेंड्रा रोड में गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया और मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर श्रीमती अर्चना पोर्ते सदस्य राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, जयप्रकाश शिवदासानी अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ, श्रीमती सीमा डेविड जिला क्रीड़ा अधिकारी, नीलेश साहू पूर्व उपाध्यक्ष, राम लाल खुराना  कबड्डी एमेच्योर, शंकर कंवर, जितेंद्र राज, महावीर जगत प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सरखोर, बंटी केडिया,  मुकुंद मोंगरे सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

गुवाहाटी असम में आयोजित 22 वीं नेशनल पैरा स्विमिंग प्रतियोगिता में जिले के रोहित कुमार गोंड ग्राम पनकोटा ने जूनियर वर्ग में  50 मीटर फ्री स्टाइल में 1 गोल्ड मैडल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में 1 गोल्ड मैडल और 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक मे 1 गोल्ड मेडल  प्राप्त किया। सिनीयर वर्ग में अंजना बाई ग्राम पनकोटा ने 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में 1 गोल्ड मेडल,100 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में 1 ब्राउस मेडल प्राप्त किया। जंतराम  पनिका ग्राम सोनबचरवार ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक 1 सिल्वर मेडल, 50 मीटर फ्री स्टाइल 1  ब्राउंस  मेडल प्राप्त किया।  मोहिनी मरावी ग्राम देवरगाव ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में 1 सिल्वर मेडल प्राप्त किया। मालती राठौर ग्राम पंतगवां  ने 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में 1 सिल्वर मेडल, 50 बैक स्ट्रोक में 1 ब्राउंस मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सोमेश्वर सिंह धुर्वे ने 50 बटर फलाई, 200 मीटर मिडले एवम 50 बेस्ट स्ट्रोक में भाग लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…
 13 March 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा में पुलिस ने करीब ढाई एकड़ में लगी अफीम उखाड़कर जब्त की है। यहां से 285 बोरे अफीम के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन…
Advt.