सऊदी अरब में मोहम्‍मद बिन सलमान और अमेरिकी एनएसए से मिले डोभाल तो पाकिस्‍तान हुआ बेचैन

Updated on 09-05-2023 06:27 PM
रियाद: सऊदी अरब (Saudi Arabia) में रविवार को भारत, अमेरिका और संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) इकट्ठा थे। भारतीय एनएसए अजित डोभाल ने अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन के अलावा यूएई के एनएसए शेख तहनून बिन जायद के साथ भी बातचीत की। इसके अलावा इन्‍होंने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान (MBS) के साथ भी मीटिंग की है। अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद पाकिस्‍तान की धड़कनें तेज हो गई हैं। पाकिस्‍तान के विशेषज्ञ पूछ रहे हैं कि यह अपने आप में काफी बड़ी घटना है। डोवाल और सुलिवन इस महीने के अंत में क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन में भी मुलाकात करने वाले हैं।


पाकिस्‍तान के जर्नलिस्‍ट ने पूछा सवाल

पाकिस्‍तान के सीनियर जर्नलिस्‍ट कामरान खान ने चारों एनएसए की एक फोटो ट्वीट की। साथ ही उन्‍होंने एक बड़ा सवाल भी पूछा है। कामरान ने लिखा, 'रविवार को जो कुछ भी हुआ, वह एक बड़ा घटनाक्रम है। हैरानी की बात है कि क्‍या पाकिस्‍तान के पास इस तरह की कोई काउंटर या फिर गठबंधन की रणनीति है?' कामरान ने कहा कि अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन ने सऊदी अरब में सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, यूएई एनएसए शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान और भारत के एनएसए अजीत डोभाल के साथ कल मुलाकात की।
इस मुलाकात का मकसद अधिक सुरक्षित और समृद्ध मीडिल ईस्‍ट के क्षेत्र को और आगे बढ़ाया जा सके। कामरान का कहना था कि मीडिल ईस्‍ट वह क्षेत्र है जो भारत और बाकी दुनिया से जुड़ा हुआ है। सुलिवन ने क्राउन प्रिंस, शेख तहनून और डोभाल के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं हैं जिसमें क्षेत्रीय मामलों पर भी बात हुई है।

ऑस्‍ट्रेलिया में फिर होगी मीटिंग
जनवरी में महत्वाकांक्षी इंडिया यूएस आईसीईटी (इनीशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी)’ डायलॉग शुरू होने के बाद डोभाल और सुलिवन के बीच यह पहली बैठक है। सुलिवन फिलहाल सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। व्हाइट हाउस की तरफ से रविवार की मीटिंग के बारे में बताया गया है कि सुलिवन ने भारत और दुनिया के साथ जुड़े हुए समृद्ध एवं अधिक सुरक्षित पश्चिम एशिया के साझा दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। व्हाइट हाउस ने बताया कि सुलिवन इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन से इतर डोभाल के साथ और विचार विमर्श करने को आशान्वित हैं।

किन मुद्दों पर हुई बात
सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने जेक सुलिवन और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच जेद्दा में बैठक की पुष्टि की। सरकारी समाचार एजेंसी की खबर में केवल इतना कहा गया है कि दोनों नेताओं ने बैठक में ‘‘रणनीतिक संबंधों’’ की समीक्षा की जिसमें अन्य अमेरिकी अधिकारी शामिल थे। इस्तानबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के स्तंभकार जमाल खशोगी की 2018 में हत्या के बाद अपने चुनाव प्रचार अभियान में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सऊदी अरब को ‘अलग-थलग’ करने का संकल्प लिया था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यह हत्या क्राउन प्रिंस के आदेश पर हुई, लेकिन सऊदी अरब इससे इनकार करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.