डॉ. शाहिद अली प्रेस विरासत पंडित युगुल किशोर शुक्ल सम्मान से हुए अलंकृत

Updated on 14-11-2022 05:12 PM
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली को मीडिया में विशिष्ट योगदान के लिये प्रेस विरासत पंडित युगुल किशोर शुक्ल सम्मान से लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की जन्मभूमि रत्नागिरी में अलंकृत किया गया। प्रतिष्ठित संस्था इंटिग्रेटेड सोसाइटी आॅफ मीडिया प्रोफेशनल्स (आईएसएमपी) द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में यह सम्मान डॉ अली को प्रदान किया गया।

विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अली ने इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि डिजिटल मीडिया के दौर में पत्रकारिता की कार्यशैली में तेजी से बदलाव आया है। अखबारों, टीवी चैनलों में तकनीकी और सूचना के प्रसार में अभूतपूर्व प्रगति है। सोशल मीडिया ने नागरिक पत्रकारिता को नया आयाम दिया है। लेकिन पत्रकारिता में जनसेवा की भावना का अवमूल्यन हुआ है। पत्रकारिता की व्यावसायिक अभिरूचि ने समाज के जरुरी मुद्दों से अलग थलग कर दिया है। डॉ. अली ने कहा कि हमें इन चुनौतियों के बीच स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास का अध्ययन गंभीरता से करना होगा। समस्यामूलक शोध प्रबंधन के माध्यम से स्वस्थ समाज का सृजन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजा राम मोहन राय, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक, पं युगल किशोर शुक्ल, गणेश शंकर विद्यार्थी, माधव राव सप्रे, पं माखनलाल चतुवेर्दी जैसे अनेक महापुरुषों के पत्रों में राष्ट्रीय चेतना के प्रसंगों को पुन: लोक मत के केंद्र में लाने की जरूरत है। अलंकरण समारोह में रत्नागिरी सहित देश के अनेक हिस्सों से आए पत्रकारों ने भाग लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…
 13 March 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा में पुलिस ने करीब ढाई एकड़ में लगी अफीम उखाड़कर जब्त की है। यहां से 285 बोरे अफीम के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन…
Advt.