रायपुर में घर लेने का सपना होगा पूरा, RDA ने गरीबों के लिए शुरू की नई हाउसिंग स्कीम

Updated on 29-12-2023 12:06 PM

रायपुर।  आरडीए  की ओर से गरीब परिवारों के लिए सस्ती आवास योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत 5.50 लाख रुपये में गरीबों को पक्का मकान दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस योजना के अंतर्गत 138 ईडब्ल्यूएस 2 बीएचके फ्लैट्स लाटरी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। इन फ्लैट्स का कारपेट एरिया 322 वर्गफीट है और मूल्य 5.45 लाख रुपये है। मकानों के आवंटन के लिए 19 जनवरी की शाम को लाटरी निकाली जाएगी।

आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने बताया कि रायपुर विकास प्राधिकरण की विक्रय की जाने वाली सभी संपत्तियों के लिए कोई भी एजेंट, दलाल या ब्रोकर की नियुक्ति नहीं की गई है। संपत्तियों की जानकरी के लिए आरडीए कार्यालय की मार्केटिंग शाखा में संपर्क किया जा सकता है।

कौशल्या माता विहार में मिलेगा फ्लैट्स

फ्लैट्स कौशल्या माता विहार में स्थित है, जो धमतरी मुख्य मार्ग से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर है। यह लोगों के लिए सुविधाजनक है। रायपुर विकास प्राधिकरण लोगों को सुरक्षित और साफ-सुथरे आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

पात्र लोगों को मिलेगा मकान

आरडीए के अनुसार यह आवास योजना केवल उन लोगों के लिए है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है। साथ ही परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पक्का मकान न हो, परिवार रायपुर नगर निगम सीमा का निवासी हो। आवेदनकर्ता का स्वयं का निवास नहीं होने की दशा में निवास के संबंध में शपथ पत्र अथवा किरायेदारी अनुबंध प्रस्तुत करना होगा।

पंजीयन शुरू

इस योजना में भाग लेने के इच्छुक लोग 500 रुपये का भुगतान कर पंजीयन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। वहीं 27 दिसंबर से आठ जनवरी तक पंजीकृत हो सकते हैं। पंजीयन राशि 20 हजार रुपये है, जो बैंकर्स चेक/डीडी के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकरी रायपुर विकास प्राधिकरण के पक्ष में देय होगा। पंजीयन आवेदन एवं राशि 10 जनवरी तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास जमा की जा सकती है।

आवेदन पत्र के साथ ये दस्तावेज जरूरी

आरक्षित वर्ग से आवेदन करने पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, परिवार का आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र तहसील कार्यालय से जारी या शपथ पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.