दुलेश्वरी का पक्का मकान का सपना हुआ पूरा

Updated on 19-12-2023 02:43 PM

धमतरी।  रोजी-मजदूरी करने वाली भोयना की श्रीमती दुलेश्वरी नेताम कभी सपने में भी नहीं सोचा कि उसका एक पक्का मकान होगा और परिवार के साथ वह हर मौसम चाहे गर्मी हो, सर्दी अथवा बारिश आराम के साथ रह सकती है।

दरअसल विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज धमतरी विकासखण्ड के ग्राम भोयना में आयोजित कार्यक्रम में अन्य ग्रामीणों के साथ श्रीमती दुलेश्वरी नेताम भी पहुंची थी। उन्होंने अपनी कहानी, अपनी जुबानी बताते हुए कहा कि उनके परिवार में पति और तीन बेटियों के साथ 5 सदस्यों का परिवार रहता है। दुलेश्वरी और उनका पति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

उस पर तीनों बेटियों के परवरिश और पढ़ाई की जिम्मेदारी भी। इन सबके बीच तो पक्के मकान का सपना भी वे नहीं देख सकते थे। ऐसे ही गरीब-मजदूरों की सहायता बनी देश के प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के गारंटी वाली प्रधानमंत्री आवास योजना।

इस योजना का लाभ भोयना की श्रीमती दुलेश्वरी नेताम को भी मिला। योजना के तहत उन्हें एक लाख 20 हजार रूपये की सहायता मिली। उन्होंने बताया कि मनरेगा मजदूरी की बचाई हुई राशि और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा मिली 1 लाख 20 हज़ार रुपए से पक्का मकान बनकर तैयार हो गया।

श्रीमति दुलेश्वरी खुश होकर प्रधानमंत्री  मोदी को धन्यवाद ज्ञापित कर रहीं हैं, कि अब उन्हें बारिश में छत टपकने और ना ही ठंड में ठिठुरने की चिंता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.