हाथी के हमले मे बुजुर्ग महिला की मौत

Updated on 09-01-2024 03:16 PM

जशपुरनगर। जशपुरनगर दल से बिछड़े हुए हाथी के हमले मे 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गईं. घटना जिले के पत्थलगाँव वन परिक्षेत्र के डुमरबहार के बजनिया पारा गाँव की है. रेंजर कृपा सिंधु ने बताया कि सोमवार और मंगलवार के मध्य रात्रि मृतिका सुहानो बाई (75 वर्ष) पति सुंदरा व बेटी एक कच्चे मकान में सोए हुए थे वहीं पक्के मकान के दूसरे कमरे में पिता पुत्र सोए थे।

रात्रि में लगभग 12:30 बजे के आसपास वन अमला गांव में ही तैनात था। जहां पूर्व सूचना पर वन अमला हाथी को गांव से बाहर शेखरपुर की ओर भगा रहा था। अचानक लौटकर हाथी फिर से गांव में आ गया और उसने कच्चे मकान पर हमला कर दिया।जहां मां सुहानो बाई की मौत हो गई। रेंजर ने बताया कि रात में घटना स्थल से उनकी टीम लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर थी इसके बावजूद वे हाथी के सामने कुछ भी करने की स्थिति में नहीं थे। लोनर एलीफेट बीते दो दिनों से आतंक मचाए हुए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.