जिला पंचायत सीईओ को भावभीनी विदाई

Updated on 27-01-2024 05:52 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल की उपस्थिति में जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार को नगर निगम आयुक्त बिलासपुर के पद पर स्थानांतरण होने पर जिला पंचायत सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि अमित कुमार सहज, सरल एवं आकर्षक व्यक्तितव के धनी हंै। उन्होंने जिम्मेदारी लेते हुए जिले के लिए बेहतरीन कार्य किया है। एक टीम लीडर के रूप में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित में उनके द्वारा किए गए कार्य प्रेरणादायक हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य किया है। उन्होंने राजनांदगांव जिले के साथ ही दो नवनिर्मित जिले मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई की टीम को मार्गदर्शन देने के साथ ही प्रेरित किया एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वे एक अच्छे प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ ही संवेदनशील एवं व्यवहार कुशल हैं। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करने का प्रयास किया है। उन्होंने निर्वाचन कार्य के दौरान एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मनरेगा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किय है। शासकीय सेवा में रहते हुए उन्होंने अपने उद्देश्यों को पूर्ण किया है तथा बेहतरीन कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो सभी के लिए अनुकरणीय है। कलेक्टर ने उन्हें नई पदस्थापना के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम आयुक्त रहते हुए वे शहरी क्षेत्रों के लिए और अच्छा कार्य करेंगे।

जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने कहा कि राजनांदगांव जिले में कार्य करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। राजनांदगांव जिला नए कीर्तिमान गढऩे के लिए प्रसिद्ध है। यहां कार्य करते हुए बहुत सी उपलब्धियां हासिल हुई। समय कम था और कार्य अधिक करना था। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बिहान मेला विकासखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित किया गया, जिसके बहुत अच्छे परिणाम मिले। मनरेगा अंतर्गत जल संरक्षण का कार्य किया गया है। जिसका बारिश के समय में परिणाम दिखा तथा जल का स्तर बढ़ा। जिला पंचायत की टीम के मजबूत होने का फायदा मिला तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रभावी तरीके से कार्य करने का परिणाम मिला। स्वच्छ भारत मिशन का गति मिली। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहले 600 आवास तथा वर्ष 2023-24 में 200 नए आवास बनाए गए तथा प्रदेश में पहले स्थान पर रहे। दो नये जिले के साथ कार्य करने का अनुभव अलग रहा तथा ऑफिस की स्थापना करने का अवसर मिला। औंधी से साल्हेवारा तक का सफर यादगार रहेगा एवं विभिन्न कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान कार्य करने का अनुभव अलग रहा। टीम द्वारा प्रभावी एवं दक्षतापूर्ण कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी जिले का नाम अग्रणी रहे और सभी एक-दूसरे का सहयोग करते हुए कार्य करते रहें।

अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार के व्यक्तित्व से कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता है। उनकी कार्यशैली, योजनाबद्ध कार्य करने की सोच उनका व्यवहार बहुत अच्छा है। उनकी नए पदस्थापना के लिए उन्होंने शुभकामनाएं दी। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि उनके साथ सभी ने टीम वर्क में कार्य किया और कभी थकावट महसूस नहीं हुई। संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा ने कहा कि स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। लेकिन इस दौरान जिले में उनके द्वारा किए गए कार्य स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने निर्वाचन के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ गिरिश रामटेके, एसडीएम अवश्वन पुसाम उप संचालक पंचायत देवेन्द्र कौशिक, मनरेगा के फैज मेनन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उमेश तिवारी, पिनाकी सहित अन्य अधिकारी एवं जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.