राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के कर्मचारियों ने किया महादेव घाट में श्रमदान

Updated on 21-10-2022 05:18 PM

रायपुर

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय,सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार,रायपुर द्वारा गुरूवार को महादेव घाट के हटकेश्वर मंदिर परिसर एवं घाट के आसपास के परिसर में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के उपमहानिदेशक श्री रोशन लाल साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सुरेश गिरी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपमहानिदेशक श्री साहू द्वारा उपस्थित जनता को स्वच्छता कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया तथा मंदिर परिसर एवं घाट की स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान किया गया। कार्यालय के सहायक निदेशक श्री जॉर्ज मिंज, बोधात्मक उपक्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी एवं वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री पी.एल. सोनवानी, श्री आर.के. श्रीवास्तव एवं श्री ओ.पी.साहू तथा श्री आर.एन.सोनी, आहरण संवितरण अधिकारी ने भी श्रम दान किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यालय के सभी वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, प्रशासनिक अनुभाग के समस्त कर्मचारी के अतिरिक्त सर्वे पर्यवेक्षकों एवं सर्वे प्रगणकों ने भी भाग लिया।इस कार्य में मंदिर के महंत एवं अन्य उपस्थित नागरिकों ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया। इसी श्रृखंला में शुक्रवार को उपक्षेत्रीय कार्यालय, दुर्ग में भी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.