विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में सभी को मतदान करने का समान अधिकार : कलेक्टर

Updated on 25-01-2024 04:22 PM

धमतरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक कर अपने मताधिकार का सही तरीके से उपयोग करने प्रेरित करना है। जिला स्तर पर गुरुवार को 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन स्थानीय गांधी मैदान में किया गया। सुबह 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी ने उपस्थित सभी मतदाताओं को मताधिकार का सही प्रयोग करने सम्बन्धी शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने नए मतदाताओं का बैच लगाकर स्वागत किया, वहीं उन्हें रंगीन फोटोयुक्त परिचय पत्र (ईपिक कार्ड) भी प्रदाय किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कलेक्टर ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में सभी को मतदान करने का समान अधिकार है। 18 वर्ष की उम्र में पहुंचते ही देश के नागरिकों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार मिल जाता है। युवा मतदाता अपने मताधिकार का सही उपयोग कर सरकार बनाने में अपनी सहभागिता निभायें। युवा मतदाता अपने घरों व आसपास के लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिये प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में विधानसभा निर्वाचन सम्पन्न हुआ है, जिसमें जिले ने मतदान करने में कीर्तिमान स्थापित किया है। आगामी लोकसभा निर्वाचन में भी हम इस प्रथा को बनाये रखते हुये जिले को सर्वोच्च शिखर पर ले जायेंगे। कार्यक्रम के आरम्भ में प्रतिवेदन पाठन उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय महाविद्यालय कण्डेल के सहायक प्राध्यापक लक्ष्मी नारायण सिन्हा को सात हजार रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रोत्साहन स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत के तीनों विधानसभाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन बी.एल.ओ. को प्रशस्ति पत्र और पांच-पांच हजार रूपए के चेक प्रदाय किया गया। इनमें सिहावा (नगरी) की बी.एल.ओ. श्रीमती सुलोचना साहू, कुरूद (मेघा) की श्रीमती पुष्पा सोनी और धमतरी (आमापारा) की बी.एल.ओ. तबस्सुम नाज सम्मिलित हैं। साथ ही स्वीप गतिविधियों के सफल संचालन के लिए डिस्ट्रीक्ट आइकॉन ओजस्वी आरू साहू और दिव्यांग आइकॉन बसंत कुमार विश्नोई तथा जिले के महाविद्यालयों में नियुक्त कैम्पस एम्बेसडर सकेत कुमार साहू, अपर्णा शर्मा और सृष्टि दुबे को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया। इनमें निबंध प्रतियोगिता के विजेता जागृति साहू, मिल्कीवे चाणक्य, डॉली गोस्वामी तथा भाषण प्रतियोगिता के विजेता मोहनीष साहू, जय प्रकाश साहू तथा त्रिशा नेताम शामिल है। कार्यक्रम में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि साहू, अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दिव्या पोटाई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी डॉ. विभोर अग्रवाल सहित अधिकारी, कर्मचारी, नए मतदाता और अन्य लोग मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.