कान्यकुब्ज सामाज का पारिवारिक परिचय सम्मेलन संपन्न

Updated on 26-12-2023 02:38 PM

दुर्ग। कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच भिलाई दुर्ग द्वारा कान्यकुब्ज समाज के पारिवारिक परिचय सम्मेलन का आयोजन 24 दिसंबर, 2023 (रविवार) को सुबह 11 बजे से सेक्टर 1 स्थित मानव आश्रम में किया गया। इस समारोह में कौस्तुभ सम्मान एवं समाज गौरव सम्मान के साथ संगठन की सामाजिक पत्रिका 'चेतना' का विमोचन भी किया गया। 

इस कार्यक्रम में प्रख्यात अर्थशास्त्री और पं. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति माननीय पंडित अरुण दिवाकरनाथ बाजपेई मुख्य अतिथि के रुप में तथा आई जी (पुलिस), रायपुर डॉ संजीव शुक्ला विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे। इनके साथ रायपुर कान्यकुब्ज सामाज के पूर्व अध्यक्ष

और वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र पांडे, कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच के संरक्षक और भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व कार्यपालक निदेशक (वर्क्स)  बी एम के बाजपेयी, कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच के अध्यक्ष एवं उद्योगपति यू के दीक्षित, मंच के उपाध्यक्ष एस के दीक्षित, महासचिव  आर के मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। 

समारोह में 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सक्रिय सदस्यों को 'कौस्तुभ सम्मान' से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष 2023 में  एन पी दीक्षित और श्रीमती रानी तिवारी को कौस्तुभ सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी तरह समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को 'समाज गौरव' सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष 2023 में सुश्री ज्योत्सना मिश्रा को उनके रिसर्च के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए और श्रीमती शिखा तिवारी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आज आपके और अपने समाज के कार्यक्रम में आने की प्रसन्नता हैं। उन्होंने ब्राह्मण समाज और खास कर कान्यकुब्ज सामाज के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी और युवाओं को विकसित करने की आवश्यकता है। जिस भी क्षेत्र में बच्चे आगे बढ़ना चाहते हैं उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन करके श्रेष्ठ बनना होगा और समाज का नेतृत्व करना होगा। इसके लिए आज के दौर के सफल व्यक्ति गाईड कर सकते हैं। उन्होंने वोट, राजनीति, धर्म और संख्या की चर्चा करते हुए कहा कि ब्राह्मणों को देश और समाज को दिशा, विचार और मार्गदर्शन देने वाले  नेतृत्वकर्ता बनने की भूमिका को बनाये रखना होगा। उन्होंने शिक्षा और महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हर घर में हर व्यक्ति पोस्ट ग्रेजुएट से कम शिक्षित न हो। बिना शिक्षा के विकास और उन्नति संभव नहीं है।

प्रथम उद्घाटन सत्र के पश्चात पारिवारिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसे विभिन्न शहरों से आयें परिवारों ने अपना और विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय दिया। समारोह के अंत में कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच के उपाध्यक्ष  संतोष दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इस अवसर पर विशेष अतिथि डॉ संजीव शुक्ला, बी एम के बाजपेयी ने भी समारोह को संबोधित किया। प्रारंभ में  यू के दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया और महासचिव  आर के मिश्रा ने समाज की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन राकेश शुक्ला, अतुल अवस्थी, सुश्री रमा अग्निहोत्री और श्रीमती ज्योति तिवारी ने किया। 

इस समारोह में कान्यकुब्ज सामाज के नागपुर, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, गोंदिया के संगठनों के प्रतिनिधि और भारी संख्या में भिलाई दुर्ग के सदस्य उपस्थित थे। 

समारोह में रायपुर कान्यकुब्ज सामाज के अध्यक्ष  अरुण शुक्ला,  महासचिव  सुरेश मिश्रा, नागपुर कान्यकुब्ज सामाज के अध्यक्ष  बच्चू पाण्डेय एवं उनकी कार्यकारिणी के सदस्य, बिलासपुर के कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच के  बी के पाण्डेय, इंस्टीट्यूटन आॉफ इंजीनियर्स, भिलाई के महासचिव  पी के तिवारी, राजनांदगांव कान्यकुब्ज समाज के अध्यक्ष  प्रदीप मिश्रा, कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच भिलाई दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष  आशीष मिश्रा, राधे गोविन्द बाजपेई, वी एन दीक्षित, अजय शुक्ला,  जवाहर बाजपेई, शशिकांत मिश्र,  आर के दीक्षित, गुरूप्रसाद तिवारी  सहित समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य और सहयोगी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.