चारों ओपनर की फिफ्टी, स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा... जो कभी नहीं हुआ आईपीएल ने वो दिखा दिया

Updated on 27-04-2024 12:12 PM
कोलकाता: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच कई वजह से खास रहा। पहले खेलते हुए केकेआर ने मैच में 261 रन बनाए। अभी तक कोई भी टीम टी20 क्रिकेट में इतना स्कोर बनाकर नहीं हारी थी। लेकिन पंजाब किंग्स ने 8 गेंद बाकी रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज था। इस मैच में कई ऐसे रिकॉर्ड्स बने जो पहले नहीं देखे गए थे।

चारों ओपनर्स ने किया कमाल

इस मैच में दोनों टीमों के चारों ओपनर्स ने कमाल किया। केकेआर के लिए फिल साल्ट ने 37 गेंदों पर 75 रन बनाए। सुनील नरेन के बल्ले से 32 गेंद पर 71 रन निकले। इनके बीच पहले विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी हुई। पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद पर 54 रनों की पारी खेली तो जॉनी बेयरस्टो ने सिर्फ 48 गेंद पर 108 रन ठोक दिए। बेयरस्टो तो अंत तक नाबाद रहे और अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

सभी का स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा

इस मैच के चारों ओपनर्स का स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा। टी20 क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मैच में चारों ओपनर्स ने 50 से ज्यादा का स्कोर 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाए हो। इस मैच में दहाई के आंकड़े त तक पहुंचने वाले हर बल्लेबाज से 160 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पंजाब के चार बल्लेबाज क्रीज पर उतरे और उसमें तीन का स्ट्राइक रेट 220 से ऊपर का रहा।

साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड टूटा

जॉनी बेयरस्टो के शतक से पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन का पीछा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। आईपीएल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आठ विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स ने पिछले साल मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट पर 259 रन से बेहतर प्रदर्शन किया।आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ 224 रन के लक्ष्य का पीछा करने का पिछला रिकॉर्ड अपने नाम किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.