वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को सुनील रामदास ने दी शुभकामनाएं

Updated on 30-12-2023 03:10 PM

रायगढ़ । रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन व राम मंदिर रायपुर के उपाध्यक्ष सुनील रामदास ने रायगढ़ विधायक व प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास, पर्यावरण व योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओम प्रकाश चौधरी को शुभकामना देते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा में रह चुके ओम प्रकाश चौधरी, प्रदेश के विकास के लिए बेहतर योजना बनायेंगे और उसका क्रियान्वयन भी पूरे सटीक ढंग से करेंगे, क्योंकि उनको प्रशासनिक अनुभव है, जो कि योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोगी होगा।

किसी भी सरकार द्वारा बनाए गए योजनाओं का क्रियान्वयन उसका महत्त्वपूर्ण पक्ष होता है। जिसका उदाहरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से लिया जा सकता है, मोदी जी के सरकार द्वारा बनाया गया योजना और उसका क्रियान्वयन जिस सटीकता से हो पाता है। उसी प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा बनाए गए हर योजना को मूर्त रूप देने कार्य एक योग्य मंत्री के हाथों में है। इसलिए आशा ही नहीं, अपितु पूरा विश्वास है कि यह सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास पर आधारित योजनाएं बनायेगी और उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिलेगा।

क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में बनी प्रदेश की विष्णुदेव साय की सरकार के मंत्रिमंडल का हर सदस्य कर्तव्यनिष्ठ है। यही कारण है कि समाज के हर व्यक्ति के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के साथ-साथ राजनैतिक विकास को यह सरकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसीलिए मंत्रिमंण्डल की रूप रेखा भी प्रदेश में नूतन प्रयोगों के साथ देखी जा रही है और उस मंत्रिमण्डल में अहम जिम्मेदारी रायगढ़ के विधायक ओम प्रकाश चौधरी को मिला है, जिससे प्रदेश के लोगों का आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक विकास होना सुनीश्चित हो गया है। अतः प्रदेश के नूतन मंत्रिमण्डल के सदस्य ओपी चौधरी के साथ-साथ सभी मंत्री गण को अशेष शुभकामनाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.