चलती बस में आग, चार यात्री झुलसे

Updated on 12-12-2023 03:11 PM

कोंडागांव। केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से बस में अफरा तफरी मच गई. जलती बस से जान बचाने यात्री बस से कूदे। वहीं आग की चपेट में आने से 2 महिला और 2 पुरुष  झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला. बस आग में जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है. बताया जा रहा है लगभग 30 यात्रियों को लेकर बस रायपुर से जगदलपुर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, कोंडागांव के राष्ट्रीय राजमार्ग केशकाल के डिपो के पास रायपुर से जगदलपुर आ रही यात्री बस में अचानक रात 3 बजे आग लगने से यात्रियों में अफरा तफरी की स्थिति बन गई। ड्राईवर ने वाहन रोका तो सभी यात्री अपनी जान बचाने बस से कूदने लगे। बस में आग इतनी जबरदस्त थी की देखते ही देखते ही बस पूरी जलकर खाक हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और बचाव कार्य में लगी। आग में 2 महिला और 2 पुरुष झुलस गए हैं। जिन्हें नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना कैसी घटी इसका पता नहीं लग पाया है. फिलहाल यात्री डरे और सहमे हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.