रूस के पूर्व राष्‍ट्रपति मेदवेदेव ने की यूक्रेन के जेलेंस्‍की को मिटाने की अपील, पुतिन की हत्‍या की कोशिश पर बड़ा बयान

Updated on 04-05-2023 07:03 PM
मॉस्‍को: यूक्रेन ने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को ड्रोन की मदद से जान से मारने की कोशिश की है, बुधवार को क्रेमलिन की तरफ से आए इस बयान ने दुनिया में हड़कंप मचा दिया। अब इस पर रूस के पूर्व राष्‍ट्रपति दमित्री मेदवेदेव की प्रतिक्रिया आई है। मेदवेदेव ने बुधवार को मास्को द्वारा कीव पर क्रेमलिन पर ड्रोन हमले का आरोप लगाने के बाद यूक्रेनी राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के 'शारीरिक तौर पर मिटाने' की अपील की है। रूस ने यूक्रेन की इस कोशिश को आतंकी कोशिश के तौर पर करार दिया है।
अब और कोई विकल्‍प नहीं
रूस ने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है क्योंकि ड्रोन को हमले से पहले ही निष्क्रिय कर दिया गया था। मेदवेदेव ने कहा, 'आज के आतंकवादी हमले के बाद, जेलेंस्की और उसके गिरोह को पूरी तरह से नष्‍ट करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है,' मेदवेदेव ने कहा, जो मास्को के यूक्रेन हमले के बाद से तेजी से आक्रामक रहा है। दूसरी तरफ क्रेमलिन ने कहा है कि रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले के जवाब में कहीं भी और कभी भी आवश्यक समझे जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।


पुतिन पूरी तरह से सुरक्षित
आरटी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा है कि अधिकारियों ने कहा कि दो यूक्रेनी ड्रोन ने क्रेमलिन पर हमला करने का प्रयास किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन के कार्यालय बयान जारी कर कहा है कि इस आतंकी हमले में राष्ट्रपति को कोई चोट नहीं आई और क्रेमलिन परिसर को कोई नुकसान नहीं हुआ। पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने आरआईए नोवोस्ती को बताया कि ड्रोन हमले के वक्त राष्ट्रपति क्रेमलिन में मौजूद नहीं थे। आगे कहा कि पुतिन बुधवार को मॉस्को के पास अपने नोवो-ओगारियोवो आवास पर कार्य कर रहे थे। राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा कि यूक्रेन ने पुतिन के क्रेमलिन निवास पर हमला करने के इरादे से रात में दो ड्रोन हमले किए।

विक्‍ट्री डे परेड से पहले हमला
बयान में यह भी कहा है कि ड्रोन को इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर उपायों का उपयोग करके नीचे गिराया गया था। इस हमले में कोई हताहत या क्षति नहीं हुई है। मॉस्को ने इस घटना को आतंकवाद का कार्य माना है।राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात हुई और दोनों मानव रहित विमान को क्रेमलिन के मैदान में मार गिराया गया। आरटी रिपोर्ट के अनुसार, उनका शेड्यूल प्रभावित नहीं हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना विजय दिवस और नौ मई को होने वाली परेड से पहले हुई है, जब विदेशी मेहमानों के मौजूद रहने की उम्मीद थी। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में क्रेमलिन के पीछे धुआं उठता दिखाई दे रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.