बैंक खाता बंद होने का झांसा देकर व्यवसायी से 88 हजार की धोखाधड़ी

Updated on 30-12-2023 03:09 PM

बिलासपुर। तिफरा के कुंदरापारा में रहने वाले व्यवसायी को बैंक खाता बंद होने का झांसा का देकर जालसाजों ने 88 हजार की धोखाधड़ी कर ली। व्यवसायी के बेटे ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तिफरा के कुंदरापारा में रहने वाले सुरेश यादव (60) व्यवसायी हैं। शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पर ही थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया।


फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए बैंक खाते से लंबे समय तक लेनदेन नहीं होने बात कही। इसके कारण बैंक खाता बंद होने का झांसा दिया गया। जालसाज की बातों में आकर वृद्ध ने खाता बंद नहीं कराने की बात कहते हुए उससे उपाय पूछा। इस पर जालसाज ने आनलाइन प्रक्रिया पूरा करने कहा। जालसाज की बातों में आकर वृद्ध व्यवसायी ने अपने मोबाइल पर भेजे पिन को बता दिया। इससे उनके खाते से पहली बार में 44 हजार 200 रुपये पार हो गए।

इसके बाद दूसरी बार भी उनके खाते से इतनी ही राशि का आनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया गया। कुछ देर बाद व्यवसायी का बेटा राधेश्याम घर आया। रुपये की जरूरत होने पर उन्होंने अपने पिता के एकाउंट से रुपये ट्रांसफर करना चाहा। इस दौरान उन्हें बैंक से आए दो मैसेज दिखे। इस संबंध में पूछताछ करने पर उनके पिता ने दोपहर हुई बातचीत की जानकारी दी।


धोखाधड़ी की आशंका पर राधेश्याम व्यापार विहार स्थित बैंक गए। वहां से जानकारी लेकर उन्होंने साइबर सेल और सिरगिट्टी थाने में पूरे मामले की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.