हिंदुस्तान के साथ दोस्ती एक इंटरनेशनल एजेंडा... बिलावल के भारत दौरे पर भड़की इमरान की पार्टी

Updated on 22-04-2023 09:10 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आने वाले हैं। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने बिलावल के इस फैसले की आलोचना की है। यात्रा के खिलाफ बोलते हुए फवाद चौधरी ने ट्विटर पर कहा, 'भुट्टो की भारत यात्रा कश्मीरियों के बलिदानों का अपमान होगी।' भुट्टो ऐसे समय में भारत आ रहे हैं जब दोनों देशों के बीच बातचीत पूरी तरह से बंद है और अब जम्मू-कश्मीर के पास 'विशेष राज्य' का दर्जा भी नहीं है।

पिछले महीने पाकिस्तान ने एक बयान में कहा था कि बिलावल के भारत दौरे को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन बीते गुरुवार को पाकिस्तानी विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जाहरा बलोच ने स्पष्ट कर दिया कि बिलावल भारत दौरे पर जाएंगे। इमरान के करीबी फवाद चौधरी ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को एक तरफ धकेलते हुए भारत के साथ सहयोग को प्राथमिकता देना एक अंतरराष्ट्रीय एजेंडे का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पीडीएम सरकार इस एजेंडे को पूरा करने के लिए पाकिस्तान पर थोपी गई है।

'बराबरी के आधार पर बनें संबंध'

चौधरी ने इस बात पर जोर दिया कि पीटीआई भारत सहित अन्य देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि पीटीआई पाकिस्तान को एक 'कठपुतली मुल्क' नहीं बनने देगी। 'देशों के बीच संबंध समानता पर आधारित होने चाहिए।' पाकिस्तानी प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि बिलावल भुट्टो जरदारी भारत के गोवा में 4-5 मई, 2023 को होने वाली एससीओ विदेश मंत्री परिषद (सीएफएम) की बैठक में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

कम हो सकती है कड़वाहट

बलूच ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, 'बैठक में हमारी भागीदारी एससीओ चार्टर और प्रक्रियाओं के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता और पाकिस्तान की विदेश नीति की प्राथमिकताओं में क्षेत्र को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाती है।' यह हाल के वर्षों में किसी भी पाकिस्तानी नेता का भारत का पहला उच्चस्तरीय दौरा होगा। इससे दोनों देशों के संबंधों में आई कड़वाहट के कम होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.