ऑस्ट्रेलिया से लेकर पाकिस्तान तक, भूकंप से कांपे देश... मेलबर्न में आया 120 साल में सबसे तेज झटका

Updated on 29-05-2023 09:11 PM
कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में रविवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक भूकंप विज्ञानी के अनुसार मेलबर्न को हिलाकर रख देने वाला 3.8 तीव्रता का भूकंप 120 से अधिक वर्षों में शहर में आया सबसे बड़ा भूकंप था। जियोसाइंस ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न के उत्तर-पश्चिम किनारे पर सनबरी के पास रात 11:41 बजे तीन किमी की अनुमानित गहराई पर भूकंप के झटकों की सूचना दी। खबरों के अनुसार 22,000 से अधिक लोगों ने भूकंप की जानकारी देने के लिए एजेंसी से संपर्क किया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भूकंप पांच से 10 सेकेंड तक चला और तस्मानिया में होबार्ट तक महसूस किया गया।


लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप के दौरान की क्लिप शेयर की है। हालांकि रविवार को मेलबर्न में आया भूकंप 2021 में विक्टोरिया को हिलाकर रख देने वाले झटकों से काफी कम था। उस भूकंप की तीव्रता 5.9 थी। भूकंप विज्ञान अनुसंधान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक एडम पास्केल ने एबीसी टीवी से कहा, 'यह भूकंप सितंबर 2021 की तुलना में 100 गुना छोटा है लेकिन यह मेलबर्न के काफी करीब था। इसलिए यह समान तीव्रता के साथ लेकिन कम अवधि के लिए महसूस किया गया।

इमारतों में आईं दरारें

पास्केल ने कहा कि मेलबर्न के लोगों ने सोमवार की सुबह अपने घरों और दुकानों को चेक किया। भूकंप से मामूली क्षति और दरारें पैदा हो सकती हैं। मेलबर्न के बिल्डिंग कोड को नई व्यावसायिक और आवासीय इमारतों की जरूरत है जो 6.5 और 7 तीव्रता के बीच के भूकंप का सामना करने में सक्षम हों। लेकिन यहां घरों के लिए कोई नियम नहीं है, न ही 1989 से पहले बनी इमारतों के लिए। रविवार की रात, स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने कहा कि वह एक चालक दल को एक इमारत का निरीक्षण करने के लिए भेज रहा है जिसमें दरारों की सूचना मिली है।


भूकंप से कांपा पाकिस्तान

दूसरी ओर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को भूकंप के दो झटकों से कम से कम तीन बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पाकिस्तान के कई हिस्सों में 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे दहशत फैल गई और लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ा। इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान का सीमावर्ती क्षेत्र था और यह 223 किलोमीटर की गहराई में आया, जिसके चलते इसका विनाशकारी प्रभाव नहीं हुआ।

घायल हुए तीन बच्चे

इसके बाद, 4.7 तीव्रता का दूसरा भूकंप शाम 5.57 बजे आया। पीडीएम ने कहा कि दूसरे भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में जलालाबाद के पास 15 किलोमीटर की गहराई में था। बट्टाग्राम जिले में भूकंप के दौरान मवेशियों के अहाते की छत गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। पाकिस्तान में अक्सर अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आते हैं। 2005 में पाकिस्तान में आए सबसे घातक भूकंप में 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.