हेड से कमिंस तक... SRH के इन 5 खिलाड़ियों ने दिल्ली के सामने काव्या मारन की नाक कटवा दी!

Updated on 31-03-2025 01:31 PM
नई दिल्ली: मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव की धारदार गेंदबाजी के बाद फाफ डुप्लेसी के अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर दो मैच में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सनराइजर्स के 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने डुप्लेसी (50 रन, 27 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) और जैक फ्रेजर मैकगर्क (38) के बीच पहले विकेट की 81 रन की साझेदारी से 16 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर आसान जीत हासिल की। अभिषेक पोरेल (नाबाद 34 रन, 18 गेंद, दो चौके, दो छक्के) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 21 रन, 14 गेंद, तीन चौके) ने चौथे विकेट के लिए 51 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। आइये आपको बताते हैं उन 5 हैदराबाद के खिलाड़ियों के बारे में जिनका प्रदर्शन इस मैच में काफी निराशाजनक रहा।

मोहम्मद शमी

हैदराबाद के अनुभवी तेज तर्रार गेंदबाज मोहम्मद शमी भी रंग में नजर नहीं आए। 164 रन के टारगेट को डिफेंड करते हुए शमी ने तीन ओवर डाले और 31 रन खर्च किए। वह कोई भी विकेट नहीं ले पाए।

अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा सिर्फ एक गेंद खेलकर एक रन बनाकर रन आउट हो गए। शर्मा गेंदबाजी में भी खास योगदान दे नहीं पाए। उन्होंने तीन ओवर में 27 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले पाए। अभिषेक पहले ओवर में ही रन आउट हो गए थे।

नीतीश कुमार रेड्डी

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी 2 गेंद खेलकर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में डक पर आउट हो गए। वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे।

ट्रेविस हेड

सनराइजर्स हैदराबाद के खूंखार ओपनर ट्रेविस हेड भी लंबे समय तक पिच पर नहीं खेल पाए। वह 12 गेंद में 22 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार हो गए। अगर हेड पिच पर थोड़ी देर और बिताते तो शायद हैदराबाद थोड़ा और बड़ा टारगेट सेट कर सकती थी।

पैट कमिंस

एसआरएच के कप्तान और स्टार खिलाड़ी पैट कमिंस बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में फेल रहे। वह बल्लेबाजी में जरूरत पड़ने पर 7 गेंद में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो हए। वहीं गेंदबाजी में कमिंस ने 2 ओवर डाले और 27 रन लुटाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.