सामाजिक एकता, सद्भावना बढ़ाने में खेल की अहम भूमिका : बृजमोहन

Updated on 01-01-2024 03:11 PM

रायपुर। जिंदगी और क्रिकेट मैच दोनों में कम से कम एक बात सामान्य होती है। यह दोनों ही रोमांच से भरपूर रहते हैं। बाजी कभी भी पलट सकती है। बस हमको नई ऊर्जा के साथ लगातार संघर्ष करते रहना है। ये सीख दी वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जो रविवार को रायपुर में चल रहे 4 दिवसीय CGPL (छत्तीसगढ़ गुजराती प्रीमियर लीग) समापन समारोह में शामिल हुए। SECRSA स्टेडियम डब्ल्यू आरएस कालोनी में आयोजित CGPL के समापन समारोह को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, खेल सामाजिक एकता और सद्भावना को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते ही हैं बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी यह जीवन की आवश्यकता है। खेल अनुशासन सीखता है। और अनुशासित व्यक्ति को जिंदगी में हार, दुख, परेशानियां नहीं डरा सकती वो हर स्थिति का डट कर मुकाबला करने के लिए तैयार रहता है। इसलिए सभी को खेलना भी चाहिए और खेलों से सीख भी लेनी चाहिए।

फाइनल मैच में साई सुथार समाज की टीम ने अंतिम गेंद में छक्का लगाकर कृषि 11 के हाथों से जीत छीन ली। बृजमोहन अग्रवाल ने विनर टीम को 31,000 रूपये एवं रनर अप टीम को 21,000 रूपये व ट्राफी प्रदान की और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमे से 2 महिला टीम भी थीं। बृजमोहन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों एवं आयोजकों को टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

समापन समारोह में अध्यक्ष नितिन ढोलकिया, सचिव मनोज पारेख, निदेशक चंदू भाई बाबरिया, भावेश गोरसिया, मनीष भूपटानी, योगेश राजकोटिया, हितेश लोटिया, दीपेश ढाबलिया समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.