प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाव, जहर देकर किया खामोश
Updated on
23-01-2024 04:50 PM
रायपुर। राजधानी में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस गिरफ्त में आये आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के द्वारा शादी के दबाव से परेशान था। इसलिए उसने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल थाना पुरानी बस्ती में पीड़िता ने मौत से पहले लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी राहुल संगोडे से 2 वर्षों से उसका प्रेम संबंध था। आरोपी पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर मुक्तांगन नया रायपुर घुमाने कई बार ले गया। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाये।
बीते 3 जनवरी को आरोपी ने पीड़िता से शादी की बात करने के नाम पर साइंस कॉलेज ग्राउंड बुलाया। यहां पर दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पीने को दिया। पीड़िता अपने घर आई तो उसकी तबीयत खराब होने पर जगन्नाथ अस्पताल, महादेव घाट रोड, रायपुर में भर्ती कराया गया। 9 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में युवती की मौत जहर के सेवन करने से होने की पुष्टि हुई।
पंचनामा और कार्यवाही कर जांच के उपरांत मृतका के प्रेमी राहुल संगोडे के विरुद्ध अपराध धारा 376 (2) ढ,506,328 भादवी व जोड़ने धारा 302 भादवी का अपराध कर उसकी तलाश में जुट गई। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी राहुल संगोडे 22 जनवरी को सीजेएम न्यायालय रायपुर में समर्पण करने वाला है। जानकारी मिलते ही ने पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और रिमांड में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसे 23 जनवरी को न्यायालय में पेश कर 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…