10% गिरा सरकारी बैंक का मुनाफा, फिर भी शेयर में उछाल

Updated on 04-11-2022 06:18 PM

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 10 प्रतिशत घटकर 960 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी अवधि में नेट प्रॉफिट 1051 करोड़ रुपये था। इस खबर के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में तेजी आई और यह 52 हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंच गया।

\

गिरावट की वजह: फंसे कर्ज के लिए प्रावधान दोगुना से अधिक होकर 1,912 करोड़ रुपये हो गया। इसके कारण बैंक का लाभ घटा है। बता दें कि फंसे हुए कर्ज के लिए प्रावधान एक साल पहले की इसी अवधि में 894 करोड़ रुपये था। इसके अलावा उच्च ब्याज व्यय में भी इजाफा हुआ है। यह बढ़कर 6,414 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 6,000 करोड़ रुपये था। 


शेयर का भाव: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बैंक का शेयर भाव 4 फीसदी तक उछलकर 66.80 रुपये पर पहुंच गया। यह 52 हफ्ते का हाई लेवल है। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली देखने को मिली लेकिन अब भी भाव में 2 फीसदी तेजी है। बैंक का मार्केट कैप 27,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.