बंजर जमीन पर छोटे-छोटे सोलर प्लांट लगाने सरकार करेगी मदद : पीएम मोदी

Updated on 24-02-2024 04:49 PM

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को रेल मंत्रालय अंतर्गत 583 करोड़ रूपए के 2 प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया, जिसमें 280 करोड़ रूपए की लागत से 50 मेगावाट सोलर प्लांट की स्थापना से रेलगाड़ियाँ चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग होगा, हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। भिलाई चरौदा में भारतीय रेल का सबसे अधिक सोलर क्षमता वाला प्लांट है। इससे आसपास के लोगों को बिजली मिलेगी। भारत सरकार का लक्ष्य सोलर पावर से देश के लोगों को बिजली देने के साथ ही उनका बिजली बिल जीरो करने का भी है। उनका लक्ष्य हर घर को सूर्य घर बनाना है। हर परिवार को घर में बिजली बनाकर वहीं बिजली बेचकर कमाई का साधन बनाना है। इसी उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना शुरू की है। इस योजना में एक करोड़ परिवारों के लिए घर की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए सरकार मदद देगी। इससे परिवारों को हर वर्ष हजारों रुपए की कमाई होगी। उन्होंने हमारे अन्नदाता को ऊर्जा दाता बनाने पर जोर दिया। सोलर पंप के लिए खेत के किनारे बंजर जमीन पर छोटे-छोटे सोलर प्लांट लगाने के लिए भी सरकारी मदद देगी।

50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट भिलाई की उपलब्धियां
नेट कार्बन जीरो की दिशा में अर्थात हरित ऊर्जा का प्रयोग करते हुए कार्बन उत्सर्जन कम करने हेतु प्रभावी भूमिका निभाएगा इससे सौर ऊर्जा के माध्यम से ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके चलते कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन में 86 हजार 34 टन की कमी प्रति वर्ष न्यूनतम सौर ऊर्जा शुल्क 2 रुपए 91 पैसा 25 सालों के लिए 20 करोड़ रुपए की वार्षिक बचत रेलवे की खाली जमीन का नवीनीकरणीय ऊर्जा के लिए बेहतर उपयोग होगा। यह प्लांट 50 मेगावाट का प्लांट है और यह करीब 194 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इसका रेलवे के परिचालन में इस्तेमाल होता है। यह यहां से कुछ दूर पावर ग्रिड का 400 के.व्ही. का सबस्टेशन उपलब्ध है। इस प्लांट को चलाने के लिए आरएमसीएल एक रेलवे की कंपनी है। रेल एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा डिजाइन पर यह प्लांट बना हुआ है। राज्यसभा सांसद सरोज पाडेण्य ने कहा कि आज सोलर प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लोकार्पण किया गया। आज हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम अपने इस दुर्ग नगर में रहते हैं। दुर्ग नगर और भिलाई स्टील प्लांट बहुत सी रेल की तमाम आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। हम सौभाग्यशाली अपने आप को मानते हैं कि हम ऐसे नगर में रहते हैं। मेरी बहुत सारी शुभकामनाएं है कि हम इसी प्रकार से अपने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़े और हमारे प्रधानमंत्री इसी प्रकार से देश की सेवा करते रहे इन्हीं शब्दों के साथ धन्यवाद जय भारत जय छत्तीसगढ़। डीआरएम संजीव कुमार ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का रेल कैपिटल है। सोलर प्लांट से विकसित भारत और आज का भारत बदल रहा है। बदलते भारत की तस्वीर हम सब देखेंगे। देश के प्रधानमंत्री जिस मूल मंत्र को लेकर भारत को आगे बढ़ने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार से पिछले 10 वर्षों में लगातार भारत को आगे बढ़ाने की कोशिश के साथ नई सोच और नए विचार के साथ सबका साथ सबका विकास के इस मूल मंत्र के साथ उन्होंने देश को एक नई पहचान दी है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पाडेण्य, कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, आईजी रामगोपाल गर्ग, जिला प्रशासन व रेलवे के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.