राज्यपाल अनुसुईया ने मंच से की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ

Updated on 02-11-2022 06:13 PM

छत्तीसगढ़ में 33 विधाओं में बेहतर काम करने वाले 41 लोगों को सम्मानित किया गया। शहर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने इस मौके पर कई विभूतियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। इसके बाद जब राज्यपाल के संबोधन की बारी आई उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की तारीफ की।

राज्यपाल ने कहा- छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर बढ़ा है। शिशु मृत्यु दर भी कम हुई है। भूपेश बघेल जी आप जब से मुख्यमंत्री बने हैं एतिहासिक रूप से तीन सालों में देश और दुनिया के कलाकारों के साथ ट्राइबल उत्सव कराया मैं आपको कोटी कोटी बधाई देती हूं। राज्यपाल ने कांग्रेस सरकार की कुछ योजनाओं को भी गिनवाते हुए तारीफ की।

इनका हुआ सम्मान
शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार नारायण मरकाम को दिया गया। पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान मदन मोहन गौशाला खरसिया, गुण्डाधूर सम्मान अमितेश मिश्रा, मिनीमाता सम्मान डॉ. मीरा शुक्ला, गुरू घासीदास सम्मान खेमचंद भारती, ठाकुर प्यारेलाल सम्मान अशोक अग्रवाल को प्रदान किया गया।


हाजी हसन अली सम्मान जनाब यूनुस खान, पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान सीताराम अग्रवाल, पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान रामेश्वर वैष्णव, चक्रधर सम्मान वेदमणि सिंह ठाकुर, दाऊ मंदराजी सम्मान संयुक्त रूप से जयंती यादव और पंडित राम को प्रदान किया गया। डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान खेदूराम बंजारे, महाराजा अग्रसेन सम्मान ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, दानवीर भामाशाह सम्मान गंगोत्री वर्मा, मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रूपचंद धीवर को सम्मानित किया गया।


भंवर सिंह पोर्ते सम्मान टुकेश्वर कंवर, महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव पुरस्कार संयुक्त रूप से एनटीपीसी सीपत उज्ज्वल नगर बिलासपुर और पालूराम साहू,बिसाहूदास महंत पुरस्कार आनंद देवांगन और पद्मचरण देवांगन, राजन देवांगन और कृष्ण कुमार देवांगन को दिया गया। हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार नरसिंह देवांगन और मेहेर देवांगन को दिया गया। देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार द्वारिका बर्मन, देवदास स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार मिलाप दास बंजारे।


किशोर साहू सम्मान मनु नायक, पलाश वासवानी,धनवन्तरि सम्मान डॉ. मनोज चौकसे, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान संयुक्त रूप से डॉ. प्रिया राव और विवेक सारस्वत, छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान गणेश कर, लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार जीवन यदु,चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार धनंजय वर्मा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिन्दी के क्षेत्र में संयुक्त रूप से अमितेष पांडेय और डॉ. वैभव शिव पाण्डेय,मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार डॉ. के. एन. किशोर, पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान सुदीप ठाकुर को प्रदान किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
दुर्ग/बलरामपुर, दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। बलरामपुर के त्रिपुरी क्षेत्र के सरनाटोली गांव में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल मिली है।…
 11 March 2026
रायपुर, रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। पुलिस के…
 11 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगड़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर…
 11 March 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता…
 11 March 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान…
 11 March 2026
एमसीबी। जनपद पंचायत भरतपुर के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुवांरी की निवासी आरती सिंह ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों और…
 11 March 2026
एमसीबी। जिले के ग्राम चनवारीडांड की निवासी शशि केशरवानी आज उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को नई दिशा दी है। कभी छोटे स्तर…
 11 March 2026
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, पिछले 35 वर्षों से मेरी जीवन यात्रा के हर उतार-चढ़ाव और सुख-दुख में अटूट विश्वास…
 11 March 2026
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा हाईवे में देर रात कार पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों…
Advt.