नगर निगम में नवनिर्वाचित विधायक का भव्य स्वागत

Updated on 23-12-2023 02:43 PM

दुर्ग । नगर पालिक निगम द्वारा मोतीलाल वोरा सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे नवनिर्वाचित विधायक गजेंद्र यादव को सम्मानित किया गया। महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने विधायक गजेंद्र यादव को स्मृति चिन्ह देकर व फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अब्दुल गनी, दीपक साहू, भोला महोबिया, जयश्री जोशी, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, देवनारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, राकेश सेन, शिवेंद्र परिहार, अरुण सिंह, काशीराम कोसरे, विजेंद्र भारद्वाज, मनीष साहू, मीना सिंह, हेमा शर्मा एवं एमआईसी

सदस्यगण/पार्षदगण व पूर्व एल्डरमेन सहित अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नगर निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के द्वारा नवनिर्वाचित विधायक गजेंद्र यादव का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत कर सम्मान किया! इस दौरान नगर निगम के नये सभागार  मोतीलाल वोरा में सम्मान समारोह कार्यक्रम के विधायक गजेंद्र यादव ने कहा विकास कार्यो में कोई बाधा नही आयेगी, हर कार्य को प्राथमिकता से किया जायेगा। उन्होंने नगर निगम द्वारा कोरोना काल के दौरान किये गये कार्यो की सराहना की।उन्होंने ये भी कहा कि मेरा रिश्ता नगर निगम से पूर्व से रहा है।विधायक गजेंद्र यादव ने कहा निगम मेरा कर्मभूमि है।निगम से मैंने बोलना और कार्य करना सीखा है।

पार्षद रहने के दौरान उन्होंने अपने अनुभव को साझा किया।राज्य शासन से किसी भी कार्य के लिये व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते हुए त्वरित निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वागत सम्मान में कहा कि नगर निगम के विकास कार्यो के लिये दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य में हम सबकी भागीदारी हो ।महापौर ने कार्यक्रम के दौरान विधायक से निवेदन किया कि शहर में कचरा डंप करने के लिये जगह नही है।जिससे बड़ी समस्या हो रही है।उन्होंने बताया कि रसमड़ा के पास रिक्त जगह है। जिसे जिला प्रशासन से  अनुमति के लिए चर्चा हो ताकि शहर का कचरा वहां डंप हो सके।उन्होंने ये भी मांग करते हुए कहा कि दुर्ग निगम के पास अपना नगर निगम कार्यालय नही है।उन्होंने बताया कि नगर निगम के बाजू में

रिक्त जगह है,कलेक्टर द्वारा उस जगहें की एनओसी दे दी गई है।नया नगर निगम भवन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा भेंट मुलाकात के दौरान स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।इसके लिए महापौर ने विधायक से निवेदन कर राशि हेतु प्रक्रिया को आगे बढ़ाने कहा ताकि हम सबको नया नगर निगम कार्यलय मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,भवन अधिकारी, गिरीश दीवान,राजकमल बोरकर,राजकिशोर पालिया व्हीपी मिश्रा के अलावा समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपास्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.