शादी से पहले सड़क हादसे में दूल्हे की गई जान कार अनियंत्रित होकर पलटी

Updated on 18-11-2022 05:55 PM

कोरबा जिले के रामपुर नोन्दरहा गांव के पास गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक सुरेंद्र यादव की अगले महीने ही शादी थी। पूरा परिवार उसकी शादी की तैयारियों और खरीदारी में जुटा था, लेकिन इस हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र यादव (27 वर्ष) भैसमा ढोंगदरहा गांव का रहने वाला था और एक निजी कोल कंपनी में काम करता था। गुरुवार साढ़े 10 बजे वो नाइट शिफ्ट खत्म करके अपने घर लौटा था। वहां तैयार होकर और खाना खाकर युवक दोपहर में अपने किसी काम से घर से निकला था। उसने घरवालों से कहा था कि वो बस थोड़ी ही देर में एक जगह से आ रहा है। वो अपनी बोलेरो से निकला था, लेकिन रामपुर नोन्दरहा गांव के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

आसपास के लोग उसके पास पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा राजेश यादव ने बताया कि सुरेंद्र की शादी रायगढ़ जिले में तय हो गई थी। तारीख तय होना बाकी था, लेकिन अगले महीने का मुहूर्त निकलवाने की तैयारी थी। सभी उसकी शादी तय होने से बहुत खुश थे और धूमधाम से आयोजन की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इस हादसे से उनके परिवार को तोड़कर रख दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो की रफ्तार बेहद तेज थी और अनियंत्रित होकर उसने दो बार पलटी खाई, जिससे सुरेंद्र को गंभीर चोटें आई थीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि हॉस्पिटल से मिले मेमो के आधार पर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। केस डायरी संबंधित करतला थाने को भेजी जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव के अंतिम संस्कार के लिए उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

3 साल पहले एक और भाई की हुई थी सड़क हादसे में मौत

परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र यादव के बड़े भाई नितेंद्र यादव (27 साल) की मौत भी 3 साल पहले सड़क हादसे में ही हुई थी। परिवार में पिता शांति लाल की मौत काफी पहले हो चुकी है। 3 भाईयों में से नितेंद्र और अब सुरेंद्र की भी मौत एक्सीडेंट में हो गई है। वहीं सबसे छोटा भाई गजेंद्र 20 साल का है और अभी जॉब की तैयारी कर रहा है। नितेंद्र की मौत के बाद सुरेंद्र घर में इकलौता कमाने वाला था, जिसकी भी मौत सड़क हादसे में हो गई है। मां अनुसुइया देवी 3 साल के अंदर 2-2 जवान बेटों को खोकर बेसुध है और उन्हें आसपास के लोग और रिश्तेदार संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

गुरुवार को ही गैस टैंकर की चपेट में आकर 2 युवकों की गई थी जान

कोरबा जिले में गुरुवार को ही एक और सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई थी। कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवांडीह बाइपास पर HP कंपनी के गैस टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।जानकारी के मुताबिक, बुंदेली निवासी फुलेश्वर सिंह बाइक चला रहा था। बाइक के पीछे उसका रिश्तेदार मुकेश कुमार (जेंजरा निवासी) बैठा हुआ था। दोनों युवक जेंजरा से बांकीमोंगरा स्थित बुंदेली जा रहे थे। इसी दौरान ढेलवांडीह बाइपास पर तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दोनों ललुहूहान होकर सड़क पर गिर गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।मौके पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस की टीम पहुंची। दोनों को कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट आने से दोनों की मौत हो चुकी है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कैप्सूल वाहन का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। वहीं HP कंपनी के गैस टैंकर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…
 13 March 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा में पुलिस ने करीब ढाई एकड़ में लगी अफीम उखाड़कर जब्त की है। यहां से 285 बोरे अफीम के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन…
Advt.