स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर जीएसटी का छापा, करोड़ों की वसूली...

Updated on 23-02-2024 05:14 PM

रायपुर। टैक्स चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए स्टेट जीएसटी की टीम में स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर शुक्रवार को छापा मारा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़, ईश्वर इस्पात एवं ईश्वर टीएमटी के यहाँ स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन विंग ने छापा मारा। प्रवर्तक विंग ने उरला-सिलतरा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में जांच की, जिसके प्रारभिक जांच में पाया गया कि इन तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं ने 6.75 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की है। आगे की कार्रवाई में यह राशि और बढ़ने की संभावना है। इन फ़र्मो द्वारा मौके पर ही अधिकारियों के समक्ष 4.75 करोड़ रुपए जीएसटी जमा किया गया। इन फर्मो द्वारा कच्चा स्क्रैप खरीद कर सरिया बनाया जा रहा था और जीएसटी की चोरी की जा रही थी।
   
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में यहां की जीएसटी की प्रवर्तन विंग बहुत सक्रिय है। उनके द्वारा स्क्रैप से जीएसटी चोरी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। जिसमें विभाग द्वारा एडवांस आईटी टूल्स का प्रयोग किया जा रहा है साथ ही नई तकनीकों का प्रयोग कर ईवे बिल की जांच से प्राप्त सूचनाओं, फील्ड से एकत्र की जा रही सूचनाओं के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.