बड़ा मंदिर में मनाया गया अभिनंदननाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक महोत्सव

Updated on 24-01-2024 03:40 PM

रायपुर। आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड में 24 जनवरी, तिथि पौष कृष्ण चतुर्दशी, वीर निर्माण संवत 2250 को चौथे तीर्थंकर अभिनंदननाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक महामहोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने भगवान अभिनंदन नाथ का रजत कलश से अभिषेक किया गया।

ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि आज जैन संप्रदाय के 4 थे तीर्थंकर भगवान अभिनंदननाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक दिवस है। आज के दिन भगवान अभिनंदन नाथ को केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। केवल ज्ञान प्राप्त करने उपरांत उन्होंने अपने मोक्ष मार्ग को प्रशस्त किया। आज मंदिर में भगवान अभिनंदन नाथ का रजत कलशो से अभिषेक किया गया। साथ ही आज की वृहद चमत्कारिक, कष्ट निवारक,सुख समृद्धि प्रदाता शांतिधारा करने का सौभाग्य अशोक कुमार राज जैन कुशालपुर वालो को प्राप्त हुआ। बड़े मंदिर में चौथे तीर्थंकर श्री अभिनंदन नाथ भगवान की शांति धारा का वाचन सुरेश मोदी द्वारा किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने की श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती की। सभी से अष्टद्रव्यों से अभिनंदन नाथ भगवान का पूजन व निर्वाण कांड पढ़ कर महाअर्घ चढ़ाया। अंत में विसर्जन पाठ कर विसर्जन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट कमेटी के ट्रस्टी संजय जैन सतना उपाध्‍यक्ष श्रेयश जैन बालू प्रवीण जैन, सुरेश मोदी जैन, सुजीत जैन, किशोर जैन राशु कीर्ति जैन कृष जैन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।

25 जनवरी को गुरु पुष्प नक्षत्र के पुण्य सुअवसर पर अखंड ज्योति स्थापना आचार्य विद्यासागर महाराज ने नवीन जिनालय के लिए दिशा निर्देश देते हुए अखंड ज्योति प्रज्वलित करने हेतु कहा था। इस पर अमल करते हुए अखंड ज्योति की स्थापना का कार्यक्रम मूल नायक आदिनाथ भगवान की वेदी के समक्ष रखा गया है । सुबह 7.45 मिनट पर महामंत्र का जाप, मंगलाष्टक वाचन, ज्योति पात्र शुद्धि सुबह 8.15 मिनट पर अखंड ज्योति स्थापना की जाएगी। ट्रस्ट व कार्यकारणी कमेटी ने समाज के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में पधारकर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.