क्या रीवा में पहले भी हुई हैं गैंगरेप की घटनाएं?, आरोपी बोल रहे थे- 'हम यहां लड़कियों का इंतजार करते हैं...’

Updated on 27-10-2024 12:28 PM

रीवा । रीवा के गुढ़ में सामने आए गैंगरेप मामले में जहां सुरक्षा की कमी, नशे का परिणाम जैसी स्थितियां सामने आ रही हैं वहीं एक स्थिति यह भी है कि जिस तरह से यह स्थान सुनसान है। वहां पर जाना खतरे से खाली समझ नहीं आता।


यदि दंपती ने वहां जाने से पहले कुछ सावधानियां बरती होतीं और मौके की स्थितियों को समझा होता तो शायद ऐसी लोमहर्षक घटना सामने नहीं आती। इसका आशय यह भी नहीं है कि हम सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मामले को दरकिनार कर दें।


सुनसान स्थानों पर जाने से बचें


दिन प्रतिदिन होने वाले ऐसे मामलों में अपेक्षा रहती है कि सुनसान स्थानों पर जाने से बचें। लेकिन घटना के बाद केवल हम अपराध, अपराधी एवं न्यायालय में होने वाली सुनवाई एवं सुनाए गए फैसले तक सीमित होकर रह जाते हैं।


पुलिस तक शिकायत नहीं पहुंचती


इस घटना पीड़िता द्वारा दिए गए बयान पर भी मोहर लगा दी है कि इस घटना के पूर्व भी इस तरह की घटनाएं हुई होगी। लोक लज्जा, एवं स्वयं के द्वारा की गई गलती को छुपाने के उद्देश्य से उन मामलों की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची।


कई बार बदनामी का डर या माता-पिता के सामाजिक अंपायर पर पढ़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए इस तरह की घटनाओं को छिपा लिया जाता है। नईदुनिया की टीम ने मौके के वारदात पर जाकर पूरे मामले की नब्ज टटोलने की कोशिश की। जो सच्चाई सामने निकल कर आई वह कोई नई नहीं है।

एक दिन पूर्व पीड़िता ने मीडिया कर्मी से बातचीत के दौरान कहा था उसके साथ गलत काम करने वाले लोग बातचीत के दौरान यह कह रहे थे कि हम यहां बैठकर पहले से ही महिला या लड़की का इंतजार करते हैं।


पुलिस में शिकायत नहीं होने से बढ़ जाता है हौसला


कहने का आशय यह है कि भैरव बाबा मंदिर से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर स्थित निर्जन एवं सुनसान स्थान पर अपराधी संगठित होकर इस तरह के वारदात को अंजाम देने के फिराक में रहते हैं। कभी-कभी उनके द्वारा किए गए यह घिनौनी घटना की रिपोर्ट न होने पर उनका हौसला बढ़ जाता है और फिर अचानक 21 अक्टूबर को घटित सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आ जाती है। मौके पर दिखे साथ एवं महिला के बयान को सुनने के बाद स्थानीय लोगों से भी बातचीत की गई।


ग्रामीणों ने बताया- नशेड़‍ियों का अड्डा बन गई है ये जगह


बातचीत के दौरान लोग कैमरा के सामने तो नहीं आए लेकिन उन्होंने यह बताने में गुरेज नहीं किया कि इस निर्जन स्थान पर अधिकतर असामाजिक तत्व एवं नशेड़ियों का आना-जाना बना रहता है। इसके बाद क्या था अचानक भोपाल की वह घटना याद आ गई, जिसमें कुछ साल पहले भोपाल से भोजपुर जाने वाले जोड़ों को स्थानीय लोग अपना शिकार बना लेते थे।


बदनामी के डर से चुप रह जाते हैं


सुनसान स्थान पर पहुंचने वाले इन जोड़ों में पुरुष को पैसों का इंतजाम करने के लिए भेजा जाता था और महिला के साथ ज्यादती की जाती थी। बदनामी के डर से लुटा पिटा जोड़ा चुपचाप रह जाता था लेकिन एक साहसिक युवती की जागरूकता और सूचना देने के बाद मामले में खुलासा हुआ था और कई लोग गिरफ्तार हुए थे। जिन्होंने दर्जनों लोगों के साथ ऐसी घटना कारित करना बताया था।


इस मामले को नजीर मानते हुए अगर जमीनी स्तर पर बात की जाए और इसके पहले यह लोगों के साथ इस तरह की घटना हुई है। वह पुलिस के पास आए तो कई रहस्य से पर्दा उढ सकता है।


मौके पर मिली शराब की बोतले एवं खाने पीने का सामान


भैरव बाबा मंदिर के पीछे लगभग 100 कदम चलने के साथ ही निर्जन स्थान पर शराब की खाली पड़ी बोतले, डिस्पोजल गिलास, पानी की खाली पड़ी बोतले, आम के पत्ते से बनाई गई चिलम, सिगरेट की रैपर सहज ही देखे जा सकते हैं।


असामाजिक तत्व एवं नशे के आदी हो चुके लोग अधिकतर इस स्थान में बैठकर अपने नशे के शौक को पूरा करते हैं। घटना के बाद मौके पर निरीक्षण करने पहुंची टीम को ही यह चीज मौके से बरामद हुई थी। टीम के हाथ तो उसे समय आरोपियों द्वारा बनाए गए भोजन एवं अन्य सामग्रीय भी मिली थी।


चट्टान एवं सूचना स्थल

घटनास्थल के आसपास चट्टान हुआ तकरीबन 300 से 400 एकड़ में फैली हुई पथरीली चट्टानें देखने को मिलती है। कहीं-कहीं पानी के जल स्रोत एवं कटीली साड़ियां भी दिखाई देती है। मुख्य मार्ग से कनेक्ट ना होने के कारण इस और किसी का ध्यान नहीं जाता गांव के लोग अधिकतर यहां बकरी चराने या फिर अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए पहुंचते हैं।


समय-समय पर होनी चाहिए छापामार करवाई


जमीनी हकीकत पर यह तो मुश्किल है कि रोज यहां पुलिस पहरे दे सके लेकिन एक-दो दिन की अंतराल में पुलिस द्वारा दी जाने वाली दबिश के बाद कुछ हद तक यहां के सामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बन सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.