स्वास्थ्य मंत्री ने सुकमा जिला अस्पताल का जायजा लेकर अधिकारियों की ली बैठक

Updated on 24-01-2024 03:43 PM

सुकमा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को सुकमा जिला अस्पताल का जायजा लिया और उपचारार्थ भर्ती मरीजों से रूबरू होकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। इस दौरान उन्होंने बाह्य रोगी कक्ष, ब्लड बैक, हमर लैब तथा वार्डों के साथ ही आईसीयू का भी निरीक्षण किया तथा उपकरणों और जांच की व्यवस्था एवं दवाइयों की सुलभता तथा भोजन की उपलब्धता इत्यादि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन की उपलब्धता सहित चिकित्सकों की भर्ती शीघ्र किये जाने आश्वस्त किया।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने इस मौके पर जिला अस्पताल में अधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की बैठक ली और जिला अस्पताल की साफ-सफाई तथा अस्पताल में उपलब्ध कराए जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए अधिकारियों तथा चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं स्वच्छता कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। वहीं दूरस्थ अंचल के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया और आगामी दिनों में राज्य स्तर के अधिकारियों के साथ यहां की बेहतर व्यवस्थाओं को देखने के लिए आने की बात कही।

जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के सार्थक प्रयासों की हुई सराहना -
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बैठक में कहा कि सूदूर ईलाके में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता के लिए  जो सार्थक प्रयास जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग कर रही है वह सराहनीय है। जरूरतमन्दों को त्वरित चिकित्सा सहायता एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करना मानवीय संवेदनाओं को रेखांकित करता है। इस दिशा में सभी मिलकर सकारात्मक सोच के साथ अपना दायित्व निभाएं, जिससे इस दूरस्थ ईलाके का जिला अस्पताल पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय साबित हो सके। उन्होंने जिला अस्पताल की विभिन्न आवश्यकताओं, उपकरणों और मानव संसाधन इत्यादि की विस्तृत जानकारी ली और प्रस्ताव भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

सुविधा युक्त अस्पाताल के रूप में हो पहचान-
स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल के जनर्रल वार्ड में मरीजों से मुलाकात की और उनके हाल-चाल जाना। उन्होने कहा कि मुख्यालय में स्थित जिला अस्पताल सुविधा युक्त अस्पताल के रूप में जाना जाए ताकि प्रत्येक तबके के व्यक्ति का इलाज यहां हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के अधोसंरचना और मूलभूत आवश्यकता को बेहतर करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की बात कही।

बैठक में विधायक मोतीलाल साहू, कलेक्टर हरिस.एस सहित सीएमएचओ डॉ महेश शांडिया, सिविल सर्जन डॉ अभय प्रताप तोमर, धनीराम बारसे तथा अन्य जनप्रतिनिधि और जिला अस्पताल के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं स्वच्छता कर्मचारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.