अमेरिका का अगला राष्ट्रपति चुन सकते हैं हिंदू... हिंदुओं की समिट में बोले सांसद- देश के लिए बहुत कुछ किया!

Updated on 15-06-2023 07:27 PM
वॉशिंगटन : भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने अमेरिकी कांग्रेस में एक 'हिंदू कॉकस' बनाने की योजना की घोषणा की है जो समान विचारधारा वाले सांसदों को एक मंच पर लाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश में हिंदुओं के खिलाफ कोई नफरत और कट्टरता न हो। मिशिगन के 13वें जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले थानेदार ने बुधवार को कैपिटल विज़िटर सेंटर में पहले हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन में यह घोषणा की। 'अमेरिकन4हिंदूस' की ओर से आयोजित और 20 अन्य संगठनों की ओर से समर्थित शिखर सम्मेलन में देश भर के हिंदू समुदाय के नेताओं ने शिरकत की।

थानेदार ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हर एक व्यक्ति को धर्म चुनने और उन्हें उस भगवान की पूजा करने का अधिकार हो, जिसे वे बिना किसी दबाव के अपनाते हैं। साथ ही उन लोगों के प्रति कोई भेदभाव या नफरत न हो जो भगवान में विश्वास न करते हों। थानेदार ने कहा, 'ये मौलिक स्वतंत्रताएं हैं। ये मौलिक मानवाधिकार हैं।' जॉर्जिया के छठे जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले रिपब्लिकन सांसद रिच मैककॉर्मिक ने इस सम्मेलन में अगस्त में द्विदलीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के भारत जाने की घोषणा की।

'हिंदुओं ने अमेरिका के लिए बहुत कुछ किया'

मैककॉर्मिक ने कहा, 'इस अप्रवासी आबादी के लिए मेरे मन में बहुत आदर है जिसने अमेरिका में इतना कुछ किया है।' मैककॉर्मिक ने कहा कि उन्होंने बार-बार कहा है कि समुदाय जागरूक है और महसूस करता है कि उनके पास वास्तव में अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चयन करने की शक्ति है। उन्होंने कहा, 'मैं बस कहने के लिए यह नहीं कह रहा। आप के पास वास्तविक शक्ति है।'

'हिंदू अमेरिकियों को देंगे आवाज'

Americans4Hindu के चेयरपर्सन डॉ रोमेश जापरा ने इस कार्यक्रम में कहा, 'हमारे हिंदू मूल्य पूरी तरह से अमेरिकी संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप हैं। वे भगवद गीता से संबंध रखते हैं। इसलिए हम हिंदू अमेरिकियों को एक आवाज देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जापरा हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन के मुख्य आयोजक थे। उन्होंने कहा, 'यह अब तक का पहला शिखर सम्मेलन है जिसे हम राजनीतिक जुड़ाव के लिए आयोजित कर रहे हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.