मुगलों के आक्रमण से बचने के लिए चलाते थे हिंगोट.. मध्य प्रदेश के गौतमपुरा में आज भी जारी है परंपरा

Updated on 01-11-2024 12:08 PM

 गौतमपुरा। युद्ध की वर्षों पुरानी परंपरा निभाने के लिए इस बार भी गौतमपुरा के दोनों दलों के योद्धा तैयार हो चुके हैं। विश्व प्रसिद्ध हिंगोट युद्ध के लिए प्रशासन भी तैयारी में जुट चुका है। साथ ही युद्ध में शस्त्रों की तरह उपयोग होने वाले हिंगोट का भी ढेर लग चुका है।


1 नवंबर को गौतमपुरा नगर के रलायता रोड स्थित खारचा क्षेत्र में गौतमपुरा और रुणजी के तुर्रा और कलंगी दलों के बीच में युद्ध होगा। हर बार की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।


इसमें सुरक्षा के लिए और दर्शकों की व्यवस्था संभालने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मी, युद्ध में घायल होने वाले योद्धाओं के लिए एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रहेगी।


वहीं आगजनी की घटना से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड, फायर एक्सटिंग्यूशर और रेती सहित अन्य संसाधन भी रहेंगे।


असमंजस था, फिर तय हुई 1 नवंबर की तारीख


  • परंपरा निभाते हुए इस साल भी गौतमपुरा में हिंगोट युद्ध होगा। इस वर्ष दीपावली की दो तिथियां होने के कारण असमंजस था। स्थानीय लोगों ने इस युद्ध को 1 नवंबर को करने का निर्णय ले लिया है।
  • दीपावली के दूसरे दिन यानी धोक पडवा पर हिंगोट युद्ध (अग्निबाण) का खतरनाक किंतु रोमांचक आयोजन होता है। इस वर्ष भी युद्ध शाम 5 बजे आरंभ होगा और 7 बजे समाप्त होगा।
  • युद्ध को देखने के लिए दूर-दूर से दर्शक भी गौतमपुरा पहुंचते हैं। दर्शकों के देखने के लिए अलग से क्षेत्र बनाया जाता है। साथ ही हिंगोट कहीं दर्शकों को न लगे इसके लिए जालियां भी लगाई जा रही हैं।
  • मुगलों के आक्रमण से बचने के लिए चलाते थे हिंगोट

    यह युद्ध मुगलों के आक्रमण से बचाव के लिए नगर वासियों और आसपास के क्षेत्र वालों ने प्रारंभ किया था। चंबल नदी की घाटियों से जब मुगल आक्रमण करते तो हिंगोट चलाकर उन्हें घोड़े से गिरा कर नगरवासी उन्हें मार देते थे, और हमला विफल हो जाता था।

    स्थानीय हिंगोरिया फल और अरंडी की लकड़ी के कोयले आदि से बनने वाले इस अग्निबाण को चलाने के लिए युद्ध के पूर्व अभ्यास किया जाता था जिसे देखने हजारों लोग उमड़ते थे। इसकी शुरुआत भगवान देवनारायण के दर्शन के बाद होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.