एचएमएस ने लंबित मांगों के लिए किया प्रदर्शन

Updated on 13-01-2024 02:18 PM

भिलाई। संयुक्त एनजेसीएस यूनियनों के आह्वान पर  12 जनवरी को प्रात: 8 बजे से 9 बजे तक सेक्टर वन मुर्गा चौक पर लगभग 3 वर्ष पूर्व हुए एम ओ यू के लंबित मांगों 39 माह का बकाया एरियर्स ,रात्रि पाली भत्ता, एच आर आदि सभी मांगो के लिए एक घंटे का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बीएसपी प्रबंधन को आगाह किया गया कि 20 जनवरी को होने वाली एनजेसीएस की बैठक में यदि हमारी समस्त मांगे नही मानी गई तो हम दिनांक 29 जनवरी को प्रात: 6 बजे से 31 जनवरी प्रात: 6 बजे तक हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इसकी नोटिस संयुक्त यूनियन द्वारा आई आर के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर को दी गई तथा उन्हें कर्मचारियों के भावनाओं से अवगत करवाया गया। संयुक्त यूनियन के इस प्रदर्शन में भिलाई श्रमिक सभा (एच एम एस) के साथियों ने एच एस मिश्रा व  देवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरे जोश खरोश के साथ भाग लिया। इस प्रदर्शन में एचएस मिश्रा, प्रेम सिंह चंदेल, जीजे राव, देवेन्द्र कुमार सिंह, राजेश शर्मा, लखविंदर सिंह, विजय कुमार पांडेय, विनोद कुमार, अशोक पंडा, अभिषेक मिश्रा, टीकाराम साहू, जेके गहिने , एचएन भारती, प्रेम शर्मा, अन्चु कुमार, त्रिलोक मिश्रा, चिन्नय्या, उगन्त कुमार, टी जयंत, रमेश पांडे, राजू सिंह, रमेश चंद्र तिवारी, धनी राम सोनवानी,  सम्पत्ति राव, गणेश यादव व अन्य कई साथियों ने अपनी भागीदारी दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.