राज्य बाल कल्याण परिषद की सभी शाखाओं में 22 को अवकाश
Updated on
20-01-2024 05:08 PM
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर बैठक में निर्णय लिया गया की 500 वर्षों की लड़ाई के बाद आध्यात्मिक स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरांत अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थित नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा संचालित सभी उपक्रम में अवकाश घोषित किया गया है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम ने बताया कि इस अवसर पर सभी संस्थाओं में दीपोत्सव एवँ लाइटिंग करने का निर्णय किया गया। सभी कर्मचारियों को मिठाई भी वितरित की जायेगी। संस्था प्रमुखों को शनिवार को परिषद के पदाधिकारियों ने मिष्ठान का वितरण भी किया। इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश शाह, उपाध्यक्ष डॉ कमल वर्मा, महासचिव डॉ अशोक त्रिपाठी, संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल , श्रीमती इंदिरा जैन , राजेन्द्र निगम , कार्यकारिणी सदस्य संजीव बसंत हुददार उपस्थित हुए।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…