मैं समझौते के लिए तैयार हूं... अपनों ने किया किनारा तो इमरान खान ने मान ली हार? बोले- राजनीति छोड़ दूंगा!

Updated on 25-05-2023 07:37 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। एक तरफ तो सेना और सरकार उन्हें जेल भेजने के भरसर प्रयास कर रहे हैं तो दूसरी ओर उनके करीबी भी अब उनसे किनारा करने लगे हैं। मुसीबतों से घिरे इमरान खान ने बुधवार को कहा कि वह 'सत्ता में बैठे किसी भी शख्स' से बातचीत करने को तैयार हैं। इमरान का यह बयान तब सामने आया है जब उनके सबसे करीबी नेताओं में शामिल फवाद चौधरी ने भी बुधवार को पीटीआई से खुद को अलग कर लिया। चौधरी की तरह पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की फेहरिस्त काफी लंबी है।


जियो न्यूज की खबर के अनुसार अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए इमरान ने कहा, 'मैं एक कमिटी का गठन कर रहा हूं। यह दो चीजों पर 'सत्ता में बैठे किसी भी शख्स' से बातचीत करेगी। पहला, अगर 'उनके' मुताबिक यह देश के लिए फायदेमंद है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। दूसरा, अगर अक्टूबर में चुनाव होते हैं तो इससे देश को कितना लाभ होगा। हमें इन दो चीजों पर राज़ी करें। अगर उन्हें लगता है और वे कमिटी को यह मनाने में कामयाब हो जाते हैं कि मेरे राजनीति छोड़ने से मुल्क को फायदा होगा तो मैं पीछे हट जाऊंगा और राजनीति छोड़ दूंगा।'

अब तक 30 नेता छोड़ चुके हैं पीटीआई

इमरान की गिरफ्तारी के बाद देशभर में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में पीटीआई कार्यकर्ताओं ने प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला कर दिया था। भीड़ ने रावलपिंडी स्थित सेना के मुख्यालय पर हमला किया और लाहौर के 'जिन्ना हाउस' को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद से ही एक के बाद एक नेता हिंसा की आलोचना कर पीटीआई से इस्तीफा दे रहे हैं। अब तक करीब 30 नेता इमरान की पार्टी छोड़ चुके हैं और यह संख्या आने वाले समय में बढ़ भी सकती है। इमरान का दावा है कि पीटीआई नेताओं को 'गनपॉइंट' पर पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

करीबियों ने किया इमरान से किनारा

पीटीआई को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और इमरान सरकार में मंत्री रह चुके फवाद चौधरी ने भी बुधवार को इस्तीफे की घोषणा कर दी। इससे एक दिन पहले शिरिन मजारी ने भी 9 मई को हुई हिंसा की आलोचना करते हुए इमरान की पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हजारों की संख्या में पीटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं और यह कार्रवाई अभी भी जारी है। शाह महमूद कुरैशी जैसे इमरान के भरोसेमंद जेल में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.